TTN 24news
ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
देशभर में GEN G की चर्चा है, पर सूरत में Gen अल्फ़ा ने ऐसा आतंक मचाया कि रोंगटे खड़े हो जाए। सूरत के कुख्यात शख्स पर चाकू ओर कुल्हाड़ी से इतने बार किए कि पूरा शरीर छलनी कर दिया। पिस्टल और देसी तमंचे से फायरिंग की। सूरत पुलिस ने 120 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र बॉर्डर से 8 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें 4 नाबालिग है। गैंगवार में हुई थी सतीश मराठा की हत्या
सूरत क्राइम ब्रांच और तापी LCB का संयुक्त ऑपरेशन CCTV और टेक्निकल ट्रैकिंग से मिली सफलता 4 आरोपी और 4 नाबालिग पकड़े गए
सूरत के भेस्तान इलाके में दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज सतीश उर्फ सतीश मराठा हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। सूरत क्राइम ब्रांच और तापी जिला एलसीबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र भागने की फिराक में जुटे 4 आरोपियों और 4 नाबालिगों को उच्छल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
5 अगस्त 2026 की शाम भेस्तान स्थित सरस्वती आवास के पास सतीश मराठा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पहले कार का शीशा तोड़ा और जैसे ही सतीश बाहर निकला, उसे चारों तरफ से घेर लिया। उस पर तलवार, कोयता, चाकू और कुहाड़ी से हमला किया गया और भागने की कोशिश करने पर फायरिंग भी की गई। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और भेस्तान पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया गया। सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र भागने वाले हैं, जिसके बाद वलसाड, वापी, व्यारा और सोनगढ़ में नाकाबंदी कर दी गई।
तापी LCB के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए सूरत से 120 किलोमीटर दूर उच्छल इलाके से 4 मुख्य आरोपी और 4 नाबालिगों को दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके पास से देसी पिस्टल, तमंचा और वाहन बरामद किए हैं।जांच में सामने आया कि हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा थी।
जेल में रची गई थी साजिश
सूरत पुलिस कमिश्नर बाबांग ज़मीर ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता राहुल सोमण मंडल, जो फिलहाल जेल में बंद है, ने आरोपियों को उकसाया था। उल्लेखनीय है कि इस पूरे घटनाक्रम में (Zen अल्फ़ा) नाबालिगों की सक्रिय भूमिका सामने आई है, बाकी के चार आरोपी की उम्र भी 20 साल से अधिक नहीं है, जो समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है।
आरोपी के पते और बरामद मुद्दामाल
कुख्यात आरोपी सतीष मराठा मर्डर केस में पकड़े गए आरोपियों
केतन उर्फ सन्नी सीरसाठ (19)
राहुल उर्फ बटको दुबे (20)
करण उर्फ पुदुल दुबे (20)
अजीत उर्फ जस्टिन गोस्वामी (26)
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल लगभग ₹45,500 का मुद्दामाल जब्त किया है, जिसमें 2 देसी पिस्टल (₹40,000), 1 तमंचा (₹5,000), 1 खाली मैगजीन (₹500) और 3 मॉपेड वाहन शामिल हैं। यह बरामदगी इस साजिश की गंभीरता को दर्शाती है।
Zen अल्फ़ा की बर्बरता
सतीश मराठे की इस तरह सार्वजनिक सड़क पर हुई हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद घटनास्थल से सामने आए दृश्य बेहद भयानक और दिल दहला देने थे। हमलावरों ने सतीश मराठा पर इतनी बर्बरता के साथ हमला किया कि उसके चेहरे, छाती और पैरों पर धारदार हथियारों के असंख्य वार किए गए। हमलावरों ने उसका शिर फोड़ दिया था और सबसे अधिक बर्बरता दिखाते हुए उसके दोनों हाथों की हथेलियों कुचल दी, तथा उंगलिया काट दी।
सतीश मराठा को दौड़ा दौड़ा के मारा
सतीश मराठा कार में अपनी महिला मित्र के साथ बैठा था उसी वक्त अचानक हमलावर धारदार हथियार, पिस्टल और तमंचे के साथ वहां पहुंचे और कार से सतीष को बाहर खींचकर उस पर टूट पड़े। सतीश हमलावरों की चुंगल से भागने लगा तो उनका पीछा किया और खुले मैदान में सतीश को दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से धारदार हथियारों से मारा गया। उनके पर इतनी बर्बरता से हमला किया कि सतीश की मौके पर ही मौत हो गई।
पकड़े गए 8 आरोपियों ने 4 नाबालिग है, जिसकी उम्र 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है। बाकी के आरोपी भी 20 वर्ष की उम्र के है। पुलिस भी आरोपियों की इतनी छोटी उम्र में इतनी बर्बरता देख चौक गई है।
