मल्लावा में रबीउल अव्वल जुलूस ऐ मोहम्मदी शान से निकला।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां में बारह रबीउल अव्वल, बारह वफात, के मौके पर जुलूस ऐ मोहम्मदी झंडा मैदान छत्ता टोला से शुरू होकर, नित गंजा बाजार, खजुआ, गुलाब शाह बाबा रौजा, बड़ा दरवाजा, से मिर्जापुर लाला की बाजार होते हुए, ऐठाना से चुंगी नंबर दो पहुंचकर, काजी टोला, बड़ा चौराहा, बाजीगंज पहुंचकर के वहां से वापसी डाक बंगला, कटरा, राघोपुर रोड से होते हुए सुभाष पार्क पहुंचकर झंडा मैदान छत्ता टोला पहुंच कर जुलूस का समापन हुआ, जुलूस काफी जोर शोर से उठा जुलूस में नारे, सरकार की आमद मरहबा, मक्के की आमद मरहबा, हुजूर का दामन नहीं छोड़ेंगे, जैसे लोगों ने नारे लगाकर जुलूस की शोभा बढ़ाई, जुलूस में जगह-जगह पर अकीकत मंद लोगों के लिए खाने पीने जैसे फल, फ्रूट, लौकी का हलवा, शरबत, कोल्ड ड्रिंक,बिस्किट जैसे तमाम अन्य चीजों का जगह-जगह पर भारी मात्रा में इंतजाम किया गया।
जुलूस में शामिल, कारी महफूज, डॉक्टर हाफिज मुश्ताक, शमशाम खान मुंशी, एडवोकेट,शायर एजाज़ रहबर, औसाफ अंसारी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष पाल, बिजली समस्या समाधान ग्रुप ओनर, जावेद अंसारी शानू ,युवा नेता ताजुद्दीन अंसारी, जुबेर अंसारी, समाजसेवी मुनीर भाई मन्नान खान, तारीख खान, प्रेम पटेल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
