TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली
इनोवा फोर-व्हीलर में विदेशी शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को तापी LCB पुलिस ने 2,97,538 रुपये की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया: तीन वॉन्टेड
गुजरात मे भावनगर ज़हरीली शराबसे कई लोगोंकी जान जाने के बाद पुलिसतंत्र द्वारा शराब बंधी के लिए कड़क करवाई शुरू करदी गई जिसमें तापी जिला सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, जे. एन. देसाई ने जिला क्षेत्रमें गैर-कानूनी जुआ खेलने वाले ओर शराब के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और फरार आरोपियों और शरीर और प्रॉपर्टी से जुड़े अपराधों को सुलझाने के निर्देश दिए थे।
डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ के निर्देशों के आधार पर, तापी डिस्ट्रिक्ट LCB पी.आई, बी.जी. रावल, पी.आई, जे.बी.आहीर, पैरोल फर्लो स्क्वाड, तापी और स्टाफ पुलिसवालों बिपिनभाई, लेबजीभाई, अनिरुद्ध सिंह, विनोदभाई, प्रकाश भाई, रविंद्रभाई, सुनीलभाई, खुशालभाई और विनोदभाई की एक टीम व्यारा पुलिस स्टेशन क्षेत्रमें गश्त कर रही थी।
गश्त के दौरान, एल.सी.बी पुलिस को निजी तौर पर विशेष सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की टोयोटा इनोवा कंपनी नंबर MH- 03-Z -6179 सेलवास, नासिक, मालेगांव, नवापुर महाराष्ट्र से सोनगढ़ हाईवे के रास्ते व्यारा की तरफ आ रही है। सूचना के आधार पर, पुलिस की टीमें व्यारा-टीचक पुरा बाहरी रास्ता पर बैरिकेड्स लगाकर सोनगढ़ से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थीं।
इस बीच, सोनगढ़ की ओरसे आ रही इनोवा फोरव्हील कार को रोककर जांच की गई जिसमे से पिछली सीट और डिक्की में खाकी रंग के बॉक्समे व्हिस्की और बीयर के टिन की बड़ी मात्रा मे बरामद हुई। पुलिस ने वाहन के चालक की पहचान (1) वसीम अहमद उर्फ पिंटू मुनीर अहमद रंगरेज निवासी के रूप में की। (2) निहाल हुसैन जाकिर शेख, रहे, सैयदपुरा मार्केट, प्रेमगली सुरत शहरके रहने वालों को पकड़कर पूछ ताछ दौरान क़ुबूल किया की इनोवा की असली नंबर GJ-12-FB- 3089 नंबर की बदलकर महाराष्ट्र पासिंग की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब तस्करों अबाद तापी एल.सी.बी के हाथ पकड़े गए पुलिसने शराब तस्करी के मामले में तीन और आरोपी को वांछित घोषित करके 8,22,538 रुपये की रकम मुद्दामाल जप्त करके पकड़े गए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर व्यारा थानेमे सौंप दिया।
