कडोदरा जीआईडीसी पुलिस थाने में चोरी के जुर्म में पांच साल से वांछित आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह, बारडोली, गुजरात

 

कडोदरा जीआईडीसी पुलिस थाने में चोरी के जुर्म में पांच साल से वांछित आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

 

सूरत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने जुआ, नशीले पदार्थों और देह व संपत्ति से जुड़े अपराधों में फरार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में कामरेज संभागीय पुलिस अधीक्षक को सीधा निर्देश दिया गया था।

 

निर्देश के आधार पी.आई,वी.ए. देसाई के नेतृत्व में कडोदरा जीआईडीसी पुलिस कर्मियों की एक अलग टीम, हरेशभाई, सुरेशभाई, राहुलभाई, यशपालसिंह, मितेशभाई, शैलेशभाई, कनकसिंह, वनराजसिंह, महिपालदान, अर्जुनसिंह, अल्ताफभाई, धर्मदीपभाई, भीषिकुमार और रुदाभाई ने वांछित गुनेहगार को पकड़लेने की दिशामें जांच शुरु की।

जांच के दौरान खुफिया जानकारी मिली कि कडोदरा जी.आई.डी.सी थाने में आई.पी.सी. धारा 457, 380, 411, 120 (बी), 34, 114 के अपराध में पिछले पांच वर्षों से पुलिस से फरार आरोपी घेवरचंद कुटुरमल सुथार वर्तमान में मुंबई के दहिसर, महाराष्ट्र में रह रहा है, इस विशेष जानकारी के आधार पर, दहिसर, मुंबई में कडोदरा जीआईडीसी डी स्टाफ पुलिस कर्मियों की एक टीम वहां पहुंची।

 

पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और एक तकनीकी जांच से वांछित आरोपी घेवरचंद कुटुरमल सुथार, वर्तमान में रूम नंबर 93, घनश्याम दुबे की चाल, डी.एन. दुबे रोड, रतन नगर, दहिसर, मुंबई (महाराष्ट्र), मूल रूप से रहे, तख्तगढ़, ता. सुमेरपुर, जी.पाली (राजस्थान) कड़ोदरा जी.आई.डी. सी पुलिस टीमने क़ानून कारवाई करके महाराष्ट्र से पकड़ कर गुजरात की कडोदरा पुलिस थाना के हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *