Etawah News: जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम ने मारी बाजी

Etawah News: जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम ने मारी बाजी

 

बालिका वर्ग में हिंदू विद्यालय की टीम विजेता, विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर में जनपदीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, विद्यालय अध्यक्ष राहुल गुप्ता एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

प्रतियोगिता में इटावा जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवां की टीम को 07-06 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

 

 

वहीं अंडर-17 जूनियर बालिका वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवां की टीम ने हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम को 03-02 से पराजित कर जीत दर्ज की।

 

 

अंडर-14 सब-जूनियर बालिका वर्ग में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सरस्वती इंटर कॉलेज सिशहाट जसवंतनगर की टीम को 18-00 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की।

*बालक वर्ग के मुकाबले*

 

बालक वर्ग के अंडर-19 सीनियर वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवां की टीम ने हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर को 08-04 से हराया।

 

 

इसी प्रकार अंडर-17 जूनियर बालक वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवां की टीम ने हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर को 16-10 से पराजित किया।

 

 

अंडर-14 सब-जूनियर बालक वर्ग में चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम ने हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम को 13-08 से हराकर जीत हासिल की।

 

 

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया। विद्यालय परिसर में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक मंडल में कौशलेंद्र सिंह, हिमांशु यादव (क्रीड़ा सचिव), इंद्रपाल सिंह, राणा यादव, श्याम सिंह, अनिल कुमार, हिमांशु यादव, जगदीश गौतम, विमल कुमार, मनोज यादव, लालू यादव, धर्मेंद्र कुमार, मनोज यादव खड़गपुर सरैया, राजेंद्र यादव, आनंद स्वरूप वर्मा, रामगोपाल वर्मा, केएन सिंह, अनिल कुमार, अन्नू पोरवाल, राधा कृष्ण, सर्वेश कुमार, देवेंद्र कुमार एवं गिरीश बाबू सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक एवं निर्णायक शामिल रहे।

 

 

प्रतियोगिता में इटावा जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपने-अपने मुकाबले खेले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *