गुजरात के तापी LCB ने व्यारा पुलिस स्टेशन में जानवरों की तस्करी के वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार किया

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

गुजरात के तापी LCB ने व्यारा पुलिस स्टेशन में जानवरों की तस्करी के वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

सूरत डिवीजन, सूरत के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस और तापी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, पूजा यादव ने जिले में फरार आरोपियों और शरीर और प्रॉपर्टी से जुड़े अपराधों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

 

LCB के सीधे निर्देशों के अनुसार, तापी जिले में अपराध करके भाग रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पी.आई, बी.जी. रावल, पैरोल फर्लो स्क्वाड ब्रांच के पुलिस स्टाफ आनंदभाई, जयेशभाई, अनिरुद्धसिंह, रविंद्रभाई, लब्जीभाई, राजेशकुमार और मेहुलभाई ने पी.आई के मार्गदर्शन में जांच शुरू कीगई।

 

जब तापी LCB पुलिस स्टाफ के कर्मचारी सोनगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गश्त पर थे उसी समय उन्हें निजी जानकारी मिली कि शकील शफी कुरैशी, एक आदतन वॉन्टेड आरोपी जो बूचड़खाने ले जाए जा रहे जानवरों की तस्करी के अपराध का गुनहगार पुलिस कार्रवाई से बचने छिप रहा आरोपी इस समय सोनगढ़ RTO के पास खड़ा होनेकी पुलिस को खास जानकारी मिली कि वह आदतन वॉन्टेड आरोपी शकील शफी कुरैशी, मकान नंबर 509/1, नवापुर इस्लामपुरा फलियूं, जिला नंदुरबार का रहने वाला है, जो इस समय सोनगढ़ RTO के पास होने की पक्की जानकारी के आधारपर मौके पर पहुंची पुलिसने शकील कुरैशी को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे सोनगढ़ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *