TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारडोली BJP कार्यालय परिसरमें 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया: शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व – 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, भारतीय जनता पार्टी, मध्यस्थ कार्यालय “कमलम” बारडोली में सूरत जिला BJP के अध्यक्ष भरत भाई राठौड़ के हाथों झंडा फहराकर रंगारंग जश्न मनाया गया जिस कार्यक्रम मे जिला महासचिव जगदीश भाई पारेख, रोहित भाई पटेल, अंकुर भाई देसाई और जिले के पदाधिकारियों, ऑफिस बेयरर्स और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कई कार्यक्रम हुए।

भारत को आजादी दिलाने में महान स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, मंगल पांडे, बाल गंगाधर तिलक और मौलाना अबुल कलाम आजाद का अहम योगदान रहा है। 
आज स्वतंत्रता दिवस पर बारडोली BJP ऑफिस में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ झंडा आन बान ओर शान के साथ फहराया गया।
