पत्रकार अभिषेक को डॉक्टर के द्वारा मारपीट मामले मे अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से आक्रोशित वर्किंग जर्नालिष्ट मिडिया कॉन्सिल की टीम पहुंची सहरसा, 2 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं तो अनशन का दिया अल्टीमेटम

पत्रकार अभिषेक को डॉक्टर के द्वारा मारपीट मामले मे अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से आक्रोशित वर्किंग जर्नालिष्ट मिडिया कॉन्सिल की टीम पहुंची सहरसा, 2 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं तो अनशन का दिया अल्टीमेटम*

 

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार l

 

*सहरसा:* सदर अस्पताल में डिजिटल मीडिया के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ खबर संकलन के दौरान हुई मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से पत्रकारों में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर शनिवार को वर्किंग जर्नालिष्ट मिडिया कॉन्सिल की प्रदेश स्तरीय टीम सहरसा पहुंची।

 

टीम ने शहर के पूजा रिसोर्ट में स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक की। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि विभाग द्वारा आरोपी डॉक्टर एस.के. आजाद का सिर्फ तबादला कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई है, जिससे न तो वर्किंग जर्नालिष्ट मिडिया कॉन्सिल संगठन संतुष्ट है और न ही स्थानीय पत्रकार। संगठन की मांग है कि तबादला नहीं, बल्कि इस मामले में शामिल डॉक्टर एस.के. आजाद सहित सभी दोषियों को बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो।

बैठक के बाद वर्किंग जर्नालिष्ट मिडिया कॉन्सिल के पदाधिकारियों ने सहरसा के डी आई जी डॉक्टर कुमार आशीष से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज कर डॉक्टर एस.के. आजाद और मारपीट में शामिल अन्य सभी लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

 

वर्किंग जर्नालिष्ट मिडिया कॉन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनीत शेखर ने कहा, “यह कार्रवाई नहीं, प्रमोशन है। एक पत्रकार पर अस्पताल परिसर में हमला होता है और सिर्फ तबादला कर दिया जाता है, यह कहीं से भी उचित नहीं है। हम इससे संतुष्ट नहीं हैं।”

उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 2 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं और दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो 2 अक्टूबर के बाद संगठन अनशन पर बैठेगा। जरूरत पड़ी तो पटना से लेकर दिल्ली तक उग्र आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके जुबैर अंसारी प्रदेश सचिव बिहार,आंशू राजा, नजीर आलम, संजय सिंह, विनय वर्मा, राजकुमार झा, इमामुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज खान, सहरसा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सहित सहरसा के बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *