Etawah News: बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा lजिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना कार्यालय जसवंतनगर के सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह ने पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए कन्या भ्रूण की जांच एवं लिंग चयन से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। वहीं अधिकार मित्र लालमन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता के हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी।
और तहसील दिवस में उपस्थित रहकर विधिक सहायता प्रधान की
शिविर में सीडीपीओ प्रभारी शकुंतला देवी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सहायिका ममता कुमारी अनिता देवी मनोरमा रेखा देवी रेनू विंध्यवासिनी अनुराधा मीना शर्मा नीतू कुमारी आरती आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित महिलाओं से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और उन्हें शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने की अपील की गई।
