रूईया दुर्ग में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पंचवटी वृक्षारोपण अभियान में जुटे समाजसेवी

*रूईया दुर्ग में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पंचवटी वृक्षारोपण अभियान में जुटे समाजसेवी*

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

9415707425

 

 

*माधोगंज (हरदोई)।* प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर सेनानी रूईयानरेश राजा नरपति सिंह रैकवार की वीरभूमि रूईया दुर्ग में रविवार को गंगा समग्र, संडीला-हरदोई, अवध प्रांत के तत्वावधान में बृहद पंचवटी वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, पंचवटी परंपरा का संवर्धन करना तथा समाज में वृक्षों के औषधीय, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व के प्रति जन-जागरूकता पैदा करना रहा। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक (उन्नाव) शिवस्वरूप रहे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रयास भी है। पंचवटी के वृक्ष भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और प्रकृति संरक्षण से गहराई से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, आरएसएस विभाग धर्म जागरण प्रमुख एवं जिला संयोजक जय रतन, गंगा समग्र के जिला संयोजक जितेंद्र द्विवेदी, जिला सह संयोजक राकेश दुबे, कमलेश मौर्य, बृजेश सिंह और अमित विश्वास मौजूद रहे। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अजय कुशवाहा तथा गंगा वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रचार प्रमुख गौरव मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सफल हो सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *