देश प्रदेश की बड़ी खबरें …..
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
➡️गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरा के दौरानआज मुख्यमंत्री ने सुबह पूजा-अर्चना के बाद गौ सेवा की। इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में लगाएंगे चौपाल। रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू की तिरंगा यात्रा। योगी के नेतृत्व में निकलेगी 3 KM लंबी तिरंगा यात्रा। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनपद गोरखपुर में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करते हुए कहा कि
भारत के आन, बान और शान की पहचान है तिरंगा। देश की आज़ादी के आंदोलन के दौरान देश के स्वाधीनता सैनानियों ने अलग अलग प्रकार के ध्वज लेकर के देश की आज़ादी को नयी गति दी थी। पहले आम जनता को घर पर राष्ट्र ध्वज लगाने के लिए न्यायलय में लड़ाई लड़नी पड़ती थी। श्री योगी ने कहा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दाल ये सुविधा भारतीयों को नहीं दे पायी लेकिन हम आभारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिन्होंने हर घर तिरंगा अभियान शुरू करके ये हक़ हर भारतीय को नहीं दिया।
श्री योगी ने कहा भारत की आज़ादी का केंद्र बिंदु यूपी बना था। कभी मंगल पांडेय ने जो चिंगारी लगायी थी, गोरखपुर में शहीद बंदु सिंह, झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई, बिठूर कानपूर में तात्या टोपे, मेरठ में धनसिंघ कोतवाल के नेतृत्व में ये लड़ाई गाँव से निकल कर पूरे देश में पहुंच गयी थी। ये आज़ादी ऐसे नहीं मिली, इसके लिए कीमत चुकानी पड़ी थी। चौरी चौरा घटने के बाद अंग्रेज़ो के चूले हिल गयी थे। काकोरी ट्रैन एक्शन ने भारत से लुटे जा रहे पैसे को वापस हासिल किया और आज़ादी की लव को आगे बढ़ाया। श्री योगी ने क्या कहा सुनिए,,,,,,
➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 2➡️➡️
➡️लखनऊ। मायावती ने BJP-AAP दोनों पर साधा निशाना। रविदास गुरुघर विवाद पर गरजीं मायावती। ‘दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरुघर ढहाया गया था’। 10 अगस्त 2019 को बुलडोजर चला था- माया। सड़क पर उतरे लोगों पर लाठीचार्ज हुआ- माया। कई लोगों पर मुकदमे हुए, जेल जाना पड़ा- माया। आज भी टीन शेड में टेकना पड़ रहा माथा- माया। पंजाब चुनाव आते ही BJP की कलश यात्रा- माया। समाज को भटकाने का प्रयास कर रही BJP- माया। ‘समाज सतर्क रहे, बेगमपुरा संकल्प यात्रा में जुटें’। भाजपा और आप की राजनीति से सतर्क रहें- माया।
➡️दिल्ली। लक्ष्मी योजना के विरोध में BJP का कदम। BJP का AAP विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन। सभी विधायकों के आवास पर होगा प्रदर्शन। दिल्ली BJP के कार्यकर्ता आज करेंगे प्रदर्शन। AAP ने लक्ष्मी योजना का विरोध किया था।
➡️चमोली। बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरी गिरफ्तारी। जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड का गार्ड गिरफ्तार। चमोली पुलिस की SIT ने मनोज कुमार को पकड़ा। जल विद्युत परियोजना के बैराज में सुरक्षाकर्मी था। CCTV फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां करते दिखा था। अधिकारियों के मेहमानों को कराता था VIP दर्शन। परियोजना के अफसरों के मेहमानों को ले जाता था। अधिकारियों द्वारा बद्रीनाथ मंदिर में भेजा जाता था। फुटेज में दान सामग्री का सामान जेब में रखते दिखा। घर से सफेद और पीली धातु के आभूषण बरामद हुए। प्रतिमा, कंगन, छोटा सफेद धातु का सिक्का भी बरामद।
➡️मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर वसूली का आरोप। डॉ. राजकुमार भारती की DM से की गई शिकायत। हड्डी के ऑपरेशन को लेकर मांगी रकम- पीड़ित। पैसे न देने पर OT से बाहर निकालने का आरोप।
➡️फर्रुखाबाद। सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत। बाइक ने मारी टक्कर, फिर वाहन ने कुचला। तेज रफ्तार वाहन के कुचलने से दोनों की मौत। मोहम्मदाबाद के हवाई पट्टी सकबाई की घटना।
➡️महराजगंज। प्रेम प्रसंग के मामले में शादीशुदा प्रेमी की हत्या। प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था प्रेमी। प्रेमिका से मिलने गया, परिजनों ने मार डाला। शादी रोकने के लिए परिजनों से हुआ था विवाद। हत्यारों ने कुदाल, गड़ासे से हमला कर गला रेता। सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में युवक की मौत। इलाके में सनसनी, आरोपी वारदात के बाद फरार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा की वारदात।
➡️देवरिया दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे देवरिया एसपी। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। श्रावण सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट।
➡️कानपुर देहात कपालेश्वर महादेव धाम बना आकर्षण का केंद्र। एक ही परिसर में है शिवलिंग और दरगाह। डेरापुर तहसील में सेगुर नदी किनारे है धाम। 100 फीट ऊंचे टीले पर स्थित शिव मंदिर। दरगाह पर मुस्लिम श्रद्धालु चादर चढ़ाते हैं। एक ही परिसर में पूजा और इबादत का नजारा।
➡️इटावा महिला कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में दी जान। जहरीला पदार्थ खाकर प्रियंका ने की खुदकुशी। सैफई थाने में तैनात थी 2019 बैच की सिपाही। पति से कहासुनी के बाद सुसाइड की आशंका। मूल रूप से सहारनपुर के रामगढ़ की थीं प्रियंका। सिविल लाइन क्षेत्र की पुलिस लाइन की घटना।
➡️अयोध्या सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी में भीड़। बम-बम भोले से गूंज उठी अयोध्या नगरी। नागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। जलाभिषेक करने नागेश्वरनाथ पहुंच रहे हैं भक्त।
➡️बाराबंकी सावन माह का दूसरा सोमवार आज। लोधेश्वर महादेवा धाम में आस्था का सैलाब। देर रात से ही शिवभक्तों की भीड़ पहुंच रही। दूर-दराज के जिलों से श्रद्धालुओं का आना जारी।
➡️लखनऊ सरेआम गली में चाकू घोंपकर युवक की हत्या। पुरानी रंजिश में युवक की हत्या से सनसनी। युवक के दोस्त, उसके पिता ने ही मार डाला। चोरी को लेकर पुराने विवाद में हत्या कर दी। गली में बाप-बेटे ने पीटा, पेट में चाकू घोंपा। शोर सुन पहुंचे परिजनों ने दोनों को पकड़ा। पुलिस ने हत्यारे सुमित-मथुरा को अरेस्ट किया। पुलिस की लापरवाही से शुभम की हत्या- परिजन। विवाद की जानकारी पुलिस को पहले से थी। मड़ियांव पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी- परिजन। मड़ियांव के फैजुल्लागंज की सनसनीखेज वारदात।
➡️वाराणसी स्टंटबाजी कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा। महंगी BMW बाइक से युवक कर रहा था स्टंट। सावन की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पकड़ा। पुलिस द्वारा पकड़ने पर युवक ने मांगी माफी। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ CISF के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा। लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात जवानों ने निकाली यात्रा। शहीद पथ होते हुए एयरपोर्ट तक तिरंगा यात्रा निकाली।
➡️सहारनपुर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश। लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर। जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता। जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में जलभराव। बारिश के चलते नदी-नालों में बढ़ा पानी।
➡️दिल्ली आप विधायकों के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन। लक्ष्मी योजना का विरोध करने पर प्रदर्शन। AAP विधायक योजना का कर रहे हैं विरोध। कोंडली विधायक कुलदीप के कार्यालय पर प्रदर्शन। कुलदीप कुमार के कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन जारी।
➡️लखनऊ कारोबारी के 9 साल के पोते से कुकर्म। ड्राइवर 5 महीने तक करता रहा गलत काम। बच्चे ने परिजनों को सुनाई आपबीती। कैसरबाग कोतवाली में ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज।
➡️महोबा दो युवकों ने आपस में की मारपीट। युवक के शरीर पर गंभीर चोट। पुलिस ने घायल को कराया भर्ती। इलाज के दौरान युवक की मौत। महोबकंठ थाना क्षेत्र के पिपरी गांव का मामला।
➡️लखनऊ जानकीपुरम के जानकी विहार में बड़ी चोरी। रिटायर्ड टीचर के घर से 82.50 लाख की चोरी। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात। बेखौफ चोरों ने 19 मिनट में उड़ाए 82.50 लाख। शातिर चोर जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए। जानकीपुरम पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।
➡️लखनऊ राजधानी लखनऊ में पुलिस ही नहीं है सुरक्षित। आरोपी का दारोगा को कार से कुचलने का प्रयास। टिंबर व्यापारी पर जानलेवा हमले से जुड़ा मामला। आरोपी को पकड़ने मलिहाबाद गई काकोरी पुलिस। आरोपी ने विवेचक को कुचलने का प्रयास किया। जीप में टक्कर मारी, पुलिस से बच निकला आरोपी। 5 किमी पीछा करने के बाद भी आरोपी भाग गया। आरोपी अभिषेक का मौसेरा भाई पुलिस हिरासत में। दारोगा अमित चौधरी अस्पताल में भर्ती कराए गए.
➡️दिल्ली राम धन गबन के आरोपों को लेकर संतों का प्रदर्शन। आज दिल्ली में 500 से ज्यादा साधु-संत करेंगे प्रदर्शन। मंडी हाउस से PM आवास की ओर शांतिपूर्ण मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संत सौंपेंगे ज्ञापन। मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे संत।
➡️हाथरस आज आकाश आनंद की हाथरस में जनसभा। बसपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। सादाबाद विधानसभा में जनसभा करेंगे आकाश। डॉक्टर अविन शर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे।
➡️मेरठ रोडरेज में दंपत्ति और बच्चों की पिटाई का आरोप। बाइक सवारों ने दंपत्ति की बाइक में मारी टक्कर। दंपत्ति ने शिविर संचालकों पर लगाया मारपीट का आरोप। दंपत्ति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। खरखौदा थाना क्षेत्र का मामला।
➡️शामली 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल। कांधला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़।
➡️सीतापुर वीडियो गेम खेलने को लेकर बच्चों में विवाद। विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले चाकू। धारदार चाकू के हमले में दो लोग घायल। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। एक घायल की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी। कोतवाली नगर क्षेत्र के काजियारे का मामला।
➡️दिल्ली दुग्गल कॉलोनी में मकान के बाहर लगी आग। मकान के बाहर अचानक लगी आग। मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के चार जवान। साथियों की मदद से आग पर पाया काबू। त्वरित कार्रवाई से आग पर पाया नियंत्रण। साउथ दिल्ली के नेब सराय क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ उत्तर प्रदेश में प्रदेशव्यापी छात्र आंदोलन की तैयारी। Gen Z आंदोलन से जुड़े एक्टिविस्ट होंगे एकजुट। छात्र-युवा आंदोलनों के सक्रिय कार्यकर्ता आएंगे मंच पर। प्रदेशभर के छात्र और युवा आंदोलन के लिए जुटेंगे। कई शहरों और कैंपसों से छात्र-युवा होंगे शामिल। शिक्षा, रोजगार की लड़ाई को लेकर बड़ा अभियान। सभी दलों से जुड़े छात्र-युवाओं को भी न्योता।
➡️बहराइच बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बड़ा हादसा। सिलेंडर गैस का पाइप लीक होने से लगी आग। गैस पाइप में आग लगने से तीन लोग झुलसे। खैरीघाट क्षेत्र के रामपुर धोबिहार का मामला।
➡️अमेठी मामूली बात को लेकर मारपीट। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल। माचिस मांगने को लेकर हुआ था विवाद। दुकानदार से कहासुनी के बाद बढ़ा मामला। घायल युवक को CHC जामों लाया गया। जामों थाना क्षेत्र के लालूपुर का मामला।
➡️बस्ती बाइक और आर्मी के वाहन में भिड़ंत। हादसे में तीन लोग घायल। जल लेने अयोध्या जाते समय हुआ हादसा। घटना की सूचना पर पहुंचे एएसपी। भड़के कांवड़ियों को कराया गया शांत। नगर क्षेत्र के कैप्टन नगर गोटवा के पास का मामला।
➡️देवरिया अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत। मामले की जांच में जुटी पुलिस। गौरी बाजार के वकीलगंज का मामला।
➡️अलीगढ़ गोकशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली। घायल तीनों बदमाश बताए जा रहे सगे भाई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को किया गिरफ्तार। सोमना नहर के पास हुई मुठभेड़।
➡️दिल्ली दिल्ली विधानसभा मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन। दूसरे दिन भी सदन में हंगामे के आसार। विपक्ष आज सदन के बाहर प्रदर्शन करेगा। कथित साइकिल घोटाले को लेकर होगा प्रदर्शन। AAP के सभी विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन।
➡️झारखंड JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी मामला। मामले के खिलाफ आंदोलन तेज। 16-17 दिनों से जारी है छात्रों का आंदोलन। छात्रों ने आज विधानसभा घेराव का ऐलान किया। पेपर लीक, OMR में कथित गड़बड़ी का आरोप। छात्र CBI जांच की मांग पर अड़े। धांधली वाली परीक्षाओं को रद्द करने की मांग।
➡️ बस्ती फुटहिया में विशाल भंडारे का आयोजन। कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी गायक पवन सिंह। पवन सिंह के भजन सुनने उमड़ी भारी भीड़। भजन के दौरान गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे। तेज प्रताप सिंह करा रहे भव्य भंडारे का आयोजन। भंडारे में हजारों कांवड़ियों ने किया प्रसाद ग्रहण। 17 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन।
➡️देवरिया सदर कोतवाली से महज कुछ दूरी पर चोरी। दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी। चोरों ने उड़ाए करीब 3.50 लाख रुपये। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद। सदर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।
➡️हापुड़ अपहरण के बाद नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म। दो लोगों ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म। नशीला पदार्थ खिला कर वारदात को दिया अंजाम। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी।
➡️सहारनपुर सामूहिक दुष्कर्म के वांछित आरोपी से मुठभेड़। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी वाजिद घायल। दोनों पैरों में लगी पुलिस की गोली। टपरी निवासी वाजिद को पुलिस ने दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद। 230 रुपये नगद भी पुलिस ने किए बरामद।
