सूरत की सरकारी अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर की फांसी लगाकर आत्महत्या, हेल्थ मिनिस्टर का कड़ा रुख, 4 रेजिडेंट डॉक्टर सस्पेंड, 4 को शोकॉज नोटिस

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

सूरत की सरकारी अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर की फांसी लगाकर आत्महत्या, हेल्थ मिनिस्टर का कड़ा रुख, 4 रेजिडेंट डॉक्टर सस्पेंड, 4 को शोकॉज नोटिस

 

सूरत की न्यू सिविल अस्पताल में एक सनसनीखेह घटना सामने आई है। रेजिडेंट डॉक्टर ने परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी हेल्थ मिनिस्टर को मिलते ही एक कमिटी गठित की गई। कमिटी की रिपोर्ट में रैगिंग का मामला सामने आते ही 4 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया, जब की 4 को शोकॉज नोटिश दिया गया।

सूरत की न्यू सिविल अस्पताल में गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा निवासी 29 वर्षीय हर्ष पंड्या अस्पताल के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में प्रथम वर्ष के पोस्ट ग्रेजुएट छात्र होने के साथ रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे। शनिवार को हर्ष ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। सीनियर डॉक्टरों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद अन्य रेजिडेंट डॉक्टर को पीजी हॉस्टल के रूम नंबर 1005 में भेजा गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर के दृश्य देख हड़कंप मच गया। डॉ. हर्ष का शव पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पान ने तत्काल डॉक्टर हर्ष की आत्महत्या के कारणों की जांच समिति का गठन कर तात्कालिक रिपोर्ट करने का आदेश जारी किया। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने मृतक डॉक्टर के पिता से सीधे फोन पर संपर्क कर उन्हें सांत्वना दी और मामले में उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कमिटी को भी स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश दिया था कि मृतक डॉक्टर के साथ रैगिंग की कोई घटना हुई है या नहीं? इसके अलावा उन्हें किसी तरह परेशान या प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा था, इस पहलू की भी गहन जांच के आदेश दिए गए थे।

 

पूरे मामले की जांच अस्पताल के दिन ओर मेडिकल सुप्रीडेंट की निगरानी में शुरू की गई। कमिटी ने प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर ओर मृतक के पिता के निवेदन दर्ज किए। एंटी रैगिंग स्क्वाड ने माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर डॉक्टर, फेकल्टी, टेक्नीशियन और सफाई कर्मचारियों की भी कड़ी पूछताछ की। रात 8,30 बजे से शुरू हुई जांच सुबह 4 बजे तक चली। जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर दिन ओर मेडिकल सुप्रिटेंडेंट को सौंपा गया।

 

कमिटी के रिपोर्ट के बाद चार रेजिडेंट डॉक्टरों को 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया

डॉ. निराली वसावे

डॉ. अनुज महेश्वरी

डॉ. दीक्षित घेवरिया

डॉ. हीना भूत को 6 माह के लिए सस्पेंड कर तत्काल हॉस्टल खाली करने, कोई भी शैक्षणिक कार्य में भाग नहीं लेना ओर तत्काल अस्पताल कैंपस छोड़ने का फरमान जारी किया गया।

 

साथ साथ माइक्रोबायोजी विभाग के हेड डॉ.सुमैया मुल्ला, डॉ. लतिका पुरोहित, डॉ. संगीता राजडे ओर डॉ. योगिता मिस्त्री को शोकॉज नोटिश देकर उनका भी खुलासा मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *