फतेहपुर: पाल समाज के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

*पाल समाज के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को दिया ज्ञापन*

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

फतेहपुर! पाल सामुदायिक उत्थान समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सभासद विनय तिवारी, अतीश पासवान एवं प्रतिनिधि एड ऋतिक पाल की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष एड राजकुमार मौर्य जी को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद श्रीमती सरोज पाल के प्रस्ताव से अहिल्याबाई होलकर जी के नाम पर पास हुए ज्वालागंज चौराहे को मोडिफाई कर मूर्ति के लिए स्टैंड का निर्माण अगस्त महीने के अंत तक करा दिया जाए जिससे की निर्धारित समिति के माध्यम से समय रहते मूर्ति लगावाई जा सके।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से

डा अमित पाल, सूरजभान पाल, जितेंद्र पाल, जिलापंचायत सदस्य बबलू पाल, रामप्रताप पाल, दिनेश पाल बौरा, सुभाष पाल, अरुण पाल, दिलीप पाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *