हरदोई: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया 13 वर्षीय बालक, पुलिस और गोताखोरों की घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं लगा सुराग

*गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया 13 वर्षीय बालक, पुलिस और गोताखोरों की घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं लगा सुराग*

 

मल्लावां हरदोई गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गया युवक गहरे जल में डूबा।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

 

थाना क्षेत्र के जरेरा गांव निवासी 13 वर्षीय अंश पुत्र राधेश्याम राजपूत स्नान करने के बाद गंगाजल भरते समय गहरे जल में डूब गया। पुलिस तलाश में जुटी।

 

युवक डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा जानकारी के अनुसार, आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवीपुरवा गांव के सामने गंगा तट पर मेला एवं स्नान करने वालों का आवागमन एवं मेला लगा था, जहां हजारों श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। अंश के पिता राधेश्याम राजपूत मेले में मिठाई की दुकान लगाए था। इसी दौरान अंश गंगा स्नान करने के बाद बोतल में गंगाजल भरने के लिए गया था। अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मल्लावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम के गंगा नदी में खोज शुरू कराया। गोताखोरों ने कई घंटों तक नदी में तलाश की, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। शव मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *