अम्बेडकरनगर: समरसता अभियान के तहत संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

समरसता अभियान के तहत संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास

 

अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर में शुक्रवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर नगर में समरसता अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व और विकाश निषाद के संयोजन में किया गया।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक समरसता समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी स्थित उनकी जन्मभूमि की स्मृति में कलश पूजा से हुई। पूजा के बाद यात्रा को क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर गोपाल सोनकर शिवम आर्या और शिवनाथ त्रिपाठी के संयोजन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मानिक चंद सोनी सोनू गुप्ता समेत तमाम स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजन ने एक बार फिर संत रविदास के उस विचार को जीवंत किया, जहाँ जाति- पाँति से ऊपर उठकर मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर इस यात्रा को सफल बनाया और समाज में प्रेम एवं एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *