इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय में खास तैयारी तिरंगे के रंग में नजर आया परिसर
अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विद्यालयों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में खण्ड शिक्षा क्षेत्र भियांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाखा में भी 15 अगस्त को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और छात्र-छात्राओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारी की। विद्यालय परिसर में तिरंगे झंडों से सजा माहौल आजादी के पर्व की भावना को और भी जीवंत कर रहा है।विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण राष्ट्रगान देशभक्ति गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छात्र- छात्राओं की प्रस्तुतियां आयोजित किए जाने की तैयारी है। बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान और देश की एकता- अखंडता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।विद्यालय के शिक्षक उत्तम सिंह सहित अन्य अध्यापकगण और छात्र मिलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने में जुटे रहे। हाथों में तिरंगा लिए विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक देशभक्ति के उत्साह में नजर आए।
