तीन वर्ष का बालक बाबा सुनासीर नाथ धाम में खोया जिसे ऐंटी रोमियो टीम ने ढूंढ कर मां को सुपुर्द किया।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोईl यूपी
मल्लावा स्थिति बाबा सुनासीर नाथ धाम से 3 वर्ष का बालक खो गया जिसे ऐंटी रोमियो की टीम ने ढूंढ कर मा से मिलवाया बालक को देखकर परेशान मा का दिल गदगद हो गया।

जानकारी के अनुसार सुप्रसिद्ध स्थान बाबा सुनासीर नाथ धाम पर श्रावण मास मेला प्रांगण से बच्चा सक्षम शुक्ला उम्र करीब 3 वर्ष सुनासीर नाथ मंदिर मेला में खो गया था जिसे मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो प्रभारी नेहा त्यागी व महिला कांस्टेबल रुकमणी तिवारी के द्वारा सुरक्षित उसकी मां निरुपमा शुक्ला पति आशुतोष निवासी बाबाटमऊ थाना मल्लावां जनपद हरदोई को सुरक्षित सुपुर्द किया गया बच्चे को पाकर मां निरुपमा शुक्ला पति आशुतोष ने टीम को बधाई दी।
