फतेहपुर की कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत का लखनऊ में सम्मान, चेयरमैन आबिद हसन को मिला प्रशस्ति पत्र

*फतेहपुर की कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत का लखनऊ में सम्मान, चेयरमैन आबिद हसन को मिला प्रशस्ति पत्र*

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायतों के बेहतर स्थानीय कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लखनऊ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश की 547 नगर पंचायतों में से चयनित 56 नगर पंचायतों को लखनऊ आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 22 नगर पंचायतों के चेयरमैन समारोह में पहुंचे।

 

इसी क्रम में फतेहपुर जिले की कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन एवं सपा नेता आबिद हसन को नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए स्थानीय कार्यों और स्वच्छता संबंधी प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश स्वच्छ भारत मिशन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

सम्मान मिलने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलने को नगर पंचायत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

फतेहपुर से विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *