स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. राकेश साहू की शुभकामनाएं, 15 अगस्त को पराग साहू इंटर कॉलेज से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
फतेहपुर। डॉ. राकेश साहू, डायरेक्टर जीडी मेड स्टार मैटर्निटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर एवं प्रबंधक पराग साहू इंटर कॉलेज परिवार की ओर से समस्त जनपदवासियों, क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी गईं।
डॉ. राकेश साहू ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 8 बजे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पराग साहू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा एवं रैली निकाली जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों से रैली में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि पराग साहू इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। मात्र 300 रुपये प्रतिमाह में विद्यार्थियों को फ्री कंप्यूटर क्लासेज, फ्री इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज, फ्री कोचिंग, सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
वहीं डॉ. राकेश साहू ने कहा कि आजादी के बाद देशवासी स्वतंत्र तो हो गए, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर अभी भी सजग होने की जरूरत है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपील की कि जिस तरह देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा महत्वपूर्ण है, उसी तरह अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
