Etawah News: स्वर्णकार समाज की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Etawah News: स्वर्णकार समाज की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर/इटावा: राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा स्वर्णकार के जसवंतनगर तहसील पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं युवा सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की।

जितेन्द्र कुमार वर्मा स्वर्णकार, जो राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश सह-संयोजक हैं, ने स्वर्णकार समाज के लोगों के साथ हो रहे कथित अत्याचार, उत्पीड़न एवं अन्य समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्वर्णकार समाज के लोगों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के जिला अध्यक्ष एवं हमारे मित्र अंशुमान ठाकुर सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और युवा सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज के हितों की रक्षा और स्वर्णकार समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य स्वर्णकार समाज की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना, समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरत पड़ने पर शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखना है।

 

इस दौरान मोहित वर्मा ,शेखर वर्मा ,बासु वर्मा , शिवम वर्मा , रोहित, लकी, शिव शक्ति अखाड़ा चंद्रमोहन जिला अध्यक्ष, दीपक वर्मा ने जसवन्तनगर तहसील के पास स्वागत सम्मान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *