अम्बेडकरनगर: बाइक की टक्कर ने जवान की ले ली जान

इसरार अहमद जिला संवाददाता  अम्बेडकरनगर

 

बाइक की टक्कर ने जवान की ले ली जान

 

अम्बेडकरनगर

 

सोमवार को श्रावस्ती एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात यूपीएसएसएफ के जवान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में जवान व बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी इकौना लाया गया जहां चिकित्सक ने जवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक को भिनगा रेफर किया गया जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है।2019 बैच के अम्बेडकर नगर जिले के थाना कटका के ग्राम एकडल्ला पोस्ट चकिया निवासी चंदन कुमार (30) पुत्र स्व राम आसरे यूपी एसएसएफ में आरक्षी के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी मौजूदा समय करीब दो वर्ष से नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती के श्रावस्ती एयरपोर्ट पर थी। सोमवार को वह एयरपोर्ट गेट के सामने अपने ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी बीच गोंडा के पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर से जलाभिषेक कर वापस अपने घर इकौना के मोहल्ला तिलकनगर लौट रहे शरद गुप्ता (17) पुत्र रामफेरे गुप्ता अनमोल व एक अन्य दोस्त चलती बाइक यूपी 46 एल 1540 से रील बना रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर जवान से टकरा गई। टक्कर तेज होने के कारण जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में चंदन कुमार शरद गंभीर व अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने जांच कर जवान चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक शरद गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया जबकि अनमोल का उपचार सीएचसी में चल रहा है। मौके पर पहुंची नवीन मॉडर्न पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है तथा शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मृतक जवान तीन बहनों का अकेला भाई था उनकी एक तीन वर्ष की बच्ची है। पूरे परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना पर पूरे क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *