हरदोई: सुप्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा सुनासीर नाथ धाम पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

सुप्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा सुनासीर नाथ धाम पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

मल्लावा हरदोई श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बाबा सुनासीर नाथ धाम पर कांवरिया एवं शिव भक्तों ने लाखों की संख्या में किया जलाभिषेक किया।

आपको बताते हुए आश्चर्य होता है कि औरंगज़ेब शासनकाल में भगवान इंद्र द्वारा स्थापित शिवलिंग को नष्ट करने को आया स्वयं औरंगज़ेब को हार मन कर वापस जाना पड़ा उत्तेजित होकर शिवलिंग पर आरा चलवाया जिसमें नाना प्रकार के जीव जंतु निकले ततैया एवं बर्र द्वारा आक्रमण करने के बाद औरंगजेब को सेना लेकर वापस जाना पड़ा स्थान पर कई जनपदों से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं।

खंडित शिवलिंग का सावन मास में हर सोमवार को मेला लगता है बाबा की महिमा बहुत ही अद्भुत है हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। पुलिस बल एवं प्रशासनिक व्यवस्था बहुत ही शख्त एवं तीखी नजरों से संपूर्ण मेला प्रांगण में गस्त लगाकर सुरक्षा दृष्टि बनाए रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *