सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सिविल सर्जन की पहल

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सिविल सर्जन की पहल

 

निरीक्षण के दौरान दो गर्भवती महिलाओं का कराया गया सिजेरियन ऑपरेशन, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर जोर

 

रिपोर्टर -श्यामल प्रतिक

मोतिहारी। सदर अस्पताल, मोतिहारी में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में सिविल सर्जन ने व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

 

सिविल सर्जन ने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का समय पर उपचार करने, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों के साथ सहयोगात्मक, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सिविल सर्जन की पहल पर सदर अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन कराया गया। सरकारी अस्पताल में आवश्यक शल्य चिकित्सा सुविधा मिलने से प्रसूताओं और उनके परिजनों को काफी राहत मिली। इस पहल से सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को और मजबूती मिली है।

 

सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर जांच, आवश्यक उपचार और बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर सेवा भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

 

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *