कावड़ यात्रा चेहल्लुम त्यौहार पर डीजे संचालकों मंदिर कमेटी के पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां कोतवाली में 28 जुलाई को श्रावण मास पर बाबा सुनासीर नाथ धाम पर एवं चेहल्लुम त्यौहार को देखते हुए तैयारी के साथ पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई बैठक में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने डीजे संचालकों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्र से आए संभ्रांत लोगों के साथ बैठकर वार्ता की कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण मास कावड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए आप सभी का सहयोग अति आवश्यक है वहीं डीजे संचालकों के साथ वार्ता करते हुए बताया कि डीजे की ऊंचाई मानक के अनुरूप ही होनी चाहिए जैसा की बिगत दिनों से पीस कमेटी की बैठक में बताया जा चुका है अधिक ऊंचाई पाए जाने पर एवं कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

बैठक में बताया गया कि किसी भी प्रकार से किसी संप्रदाय को लेकर सोशल मीडिया पर कोई कमेंट ना करें कमेंट करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है दंगा फसाद करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को सूचित करें जिससे दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जा सके वहीं उप निरीक्षक राधेश्याम सिंह ने कहा कि कावड़ यात्रा को बड़े ही सौहार्द के साथ संपन्न कराएं सुरक्षा व्यवस्था आपके साथ तत्परता से मौजूद है किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें अफवाहों की सूचना स्थानीय पुलिस को दें पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अभय शंकर शुक्ला एवं हरिओम दिक्षित पवन मिश्रा सहित डीजे संचालक एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।
