हरदोई: अज्ञात वाहन ने बग्गी चालक को मारी टक्कर घायल चालक हरदोई रेफर

अज्ञात वाहन ने बग्गी चालक को मारी टक्कर घायल चालक हरदोई रेफर

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बिल्हौर मार्ग गौरी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बग्गी चालक को टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया

घायल चालक निजामुद्दीन पुत्र कल्लू निवासी कछाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने हरदोई रेफर कर दिया।

निजामुद्दीन अपनी बग्गी लेकर बांगरमऊ की ओर जा रहा था, तभी गौरी चौराहे के पास यह दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को सीएचसी पहुंचाया। उपनिरीक्षक श्याम नारायण ने बताया कि उसे हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *