बड़ी खबरें: TTN 24 NEWS…..

➡️➡️मोहन मेहरोत्रा➡️➡️

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS

➡️बाराबंकी ।विधायक साकेत वर्मा की माता जी का निधन। निधन पर निष्पक्ष सहारा टाइम्स के संपादक मोहन मेहरोत्रा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि माता जी की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें ।

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग लखनऊ में जनता दर्शन का आयोजन किया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु को साक्षात परम ब्रह्म माना गया है। गुरु पूर्णिमा सम्मान प्रकट करने का अवसर है। यह गुरुजनों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का अवसर है। गुरु शिक्षा ही नहीं दिशा भी देते हैं। गुरु स्वयं ज्ञान का आलोक हैं। अपने गुरुजनों का सदैव स्मरण रखें।

 

➡️अब तक के खास समाचार ➡️

 

➡️लखनऊ: एक युवती ने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। गोल्फ सिटी में रहने वाली युवती का वीडियो सामने आया है। ट्रूवल राणा नाम की महिला पर दबाव बनाने का आरोप है। मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है।

 

➡️लखनऊ: उमसभरी गर्मी से आज राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 30 जुलाई तक बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं।

 

➡️बिजनौर: गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। मामला थाना धामपुर के कस्बे का है।

 

➡️दिल्ली: लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पेश होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में बिल पेश करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ सरकार नया सख्त कानून ला रही है। इसमें 10 साल तक जेल और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है। 2 महीने में जांच और 3 महीने में ट्रायल पूरा करने का प्रस्ताव है। विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में रोजाना सुनवाई का प्रावधान होगा।

 

➡️दिल्ली: संसद की कार्यवाही शुरू होगी। आज केंद्र सरकार कई विधेयक पेश करेगी। सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा। पेपर लीक मामलों में FTC कोर्ट का प्रस्ताव है। पेपर लीक मामलों में रोज सुनवाई और 3 महीने में ट्रायल पूरा करने का प्रावधान है। जांच 2 महीने के भीतर पूरी करनी होगी। 10 साल सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव है।

 

➡️कौशाम्बी: कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर पलटने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। घटना सैनी के अजुहा अंबर ढाबा के पास की है।

 

➡️दिल्ली: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में CJP ने पोस्ट किया है। CJP ने कहा कि यह शिक्षा को कुचलने जैसा फैसला है। देश के लिए यह कतई सही नहीं होगा। देश में 20 स्कूल रोजाना बंद हो रहे हैं। CJP ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार कर आदेश वापस लेने की मांग की है।

 

➡️ग्रेटर नोएडा: दादरी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। फोन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। लूटा गया फोन और चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों पर हापुड़ और बुलंदशहर में भी मुकदमे दर्ज हैं।

 

➡️ललितपुर: मां और बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डेढ़ और 3 वर्षीय मासूम बच्चों की भी मौत हुई है। घरेलू कलह में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हादसा और सुसाइड दोनों एंगल पर जांच जारी है। घटना धौर्रा रेलवे स्टेशन की है।

 

➡️टिहरी: भाजयुमो की टिहरी मंडल अध्यक्ष पद से मणिका राणा को हटा दिया गया है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जाने के बाद कार्रवाई की गई। मणिका राणा को रातों-रात पद से हटा दिया गया। मणिका ने प्रोटेस्ट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और रील्स बनाई थीं। उन्होंने शिक्षा सुधार को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना भी की थी।

 

➡️दिल्ली: दिल्ली पुलिस के नाम से वायरल नोटिस को भ्रामक बताया गया है। पुलिस ने FRS सिस्टम से पहचान की खबर को फर्जी बताया है। फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की खबर गलत बताई गई है।

 

➡️लखनऊ: भारत-नेपाल सीमा बहराइच में अवैध कॉल सेंटर मामले की जांच तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर मामले में ATS ने समीर बाबू को 5 दिन की रिमांड पर लिया है। क्रिप्टो करेंसी लेनदेन और मददगारों की तलाश जारी है। चीन, दुबई और वियतनाम से क्रिप्टो करेंसी में लेनदेन की बात सामने आई है। आरोपी केरल के मल्लपुरम का रहने वाला है।

 

➡️कन्नौज: आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। डीसीएम ने युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। युवक सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। चालक फरार हो गया। लोगों ने शव सड़क पर रख दिया। घटना तिर्वा क्षेत्र के बछज्जापुर के पास की है।

 

➡️संतकबीरनगर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टीनशेड में घुस गया। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, पोता और नाती शामिल हैं। हादसा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

 

➡️लखनऊ: गोरखपुर के रामगढ़ ताल में हुए हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बोट हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।

 

➡️दिल्ली: सोशल मीडिया पर E-20 जनता पार्टी का अभियान शुरू हुआ है। नई पार्टी के नाम से सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं के बीच नई राजनीतिक पहल की चर्चा तेज है। विपक्षी नेताओं से E-20 मुद्दा उठाने की मांग की गई है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी से मुद्दा उठाने की मांग की गई है।

 

➡️रामपुर: दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर हादसा हुआ है। डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय शख्स की मौके पर मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

➡️बरेली: शिक्षक और पुलिसकर्मियों को पीटने वाले छात्र संजय को गिरफ्तार किया गया है। छात्र ने पहले टीचर और बाद में पुलिसकर्मियों को पीटा था। आरोपी छात्र ने चौकी फूंकने की धमकी भी दी थी। शिक्षक की तहरीर पर 11 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामला बहेड़ी थाना के नारायण नगला चौकी का है।

 

➡️बरेली: यूक्रेन में भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाज पर हमला हुआ है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज ‘एमवी एजीएन रैग्नर’ पर हमला हुआ। बरेली का रहने वाला युवक दीपक लापता है। दीपक का परिवार दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। दीपक कुमार गुप्ता सहित दो भारतीय लापता हैं।

 

➡️गाजियाबाद: आशिक ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। रिजवाना की हत्या एकतरफा प्रेम के चलते हुई। आरोप है कि फैजान ने साथ जाने से मना करने पर हत्या की। 4 साल के बेटे के सामने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया गया। घटना गाजियाबाद के लोनी की है।

 

➡️लखनऊ: बीकेटी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के साथ युवक मिला है। बजरंग दल ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों एक ही कॉलेज के नर्सिंग छात्र हैं। परिजनों की सूचना और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

➡️लखनऊ: 14 गोसंरक्षण केंद्रों का आज उद्घाटन होगा। मंत्री धर्मपाल सिंह वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। 11 जनपदों में एकसाथ वर्चुअल उद्घाटन होगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे पशुपालन निदेशालय में आयोजित होगा।

 

➡️लखनऊ: कैसरबाग थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। रतन स्क्वायर के पास हुए विवाद में गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

 

➡️लखनऊ: हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने सभी जिलों की चिकित्सा सुविधाओं का ब्योरा तलब किया है। सरकारी अस्पतालों के वेंटिलेटरों की रिपोर्ट मांगी गई है। सरकार के हलफनामे में कमियां मिलने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। अधिकारियों को 6 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया गया है। अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी।

 

➡️प्रयागराज: बलुआ घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। नहाने के दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया था। मृतक खुल्दाबाद का रहने वाला था।

 

➡️झारखंड: झारखंड में माओवाद को बड़ा झटका लगा है। 16 कुख्यात माओवादी 28 जुलाई को हथियार डालेंगे। 60 लाख के इनामी माओवादी मुख्यधारा में लौटेंगे। 15 लाख का इनामी संतोष भी सरेंडर करेगा। एक साथ 16 माओवादियों का सामूहिक सरेंडर होगा।

 

➡️प्रयागराज: सिविल लाइंस में कपड़ा शोरूम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। दुकान का काफी सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामला सुभाष चौराहे स्थित ‘पहनावा’ शोरूम का है।

 

➡️बहराइच: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दो बच्चे झुलस गए। दोनों बकरी चराने निकले थे। पेड़ पर चढ़ने के दौरान हादसा हुआ। सलीम का पैर कटकर अलग हो गया। बचाने गया अरमान भी झुलस गया। सलीम को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है।

 

➡️आगरा: ईदगाह पर पुलिस के सामने जमकर मारपीट हुई। पार्किंग के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। मामला आगरा की ईदगाह पार्किंग का है।

 

➡️झांसी: हत्या के 2 वांछित आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से 2 देशी तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। हत्या में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है। प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। कार्रवाई नवाबाद थाना क्षेत्र में हुई।

 

➡️ललितपुर: दबंग युवकों ने युवक से मारपीट की है। युवक केक कॉर्नर पर खड़ा था। आरोप है कि बाइक पर जबरन बैठाकर ले जाने की कोशिश की गई। अवैध वसूली न देने पर पीटने का आरोप है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

 

➡️बस्ती: साइड देने को लेकर विवाद हो गया। आइसक्रीम विक्रेता और कार सवार आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है।

 

➡️रायबरेली: काली मंदिर में हुई चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा गया। शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।

 

➡️गोरखपुर: दो तेज रफ्तार स्पीड बोट आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र का है।

 

➡️संभल: युवती के मंगेतर ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। आरोप है कि युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला थाना धनारी क्षेत्र के गांव कृतिया का है।

 

➡️रायबरेली: संदिग्ध हालत में युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे अमान सिंह का है।

 

➡️गाजियाबाद: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उपभोक्ताओं से फिर सिक्योरिटी राशि ली जाएगी। जुलाई से अक्टूबर तक 4 किस्तों में वसूली होगी। बिजली बिल के साथ सिक्योरिटी राशि जोड़ी जाएगी। प्रति किलोवाट 400 रुपये की दर से वसूली होगी। उपभोक्ताओं पर 9.80 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त भार पड़ेगा। जिले में 2.77 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। पहले कनेक्शन प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बदले गए थे। विरोध के बाद सभी कनेक्शन फिर पोस्टपेड किए गए।

 

➡️हापुड़: देव नंदिनी अस्पताल में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग में 32 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। अस्पताल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। दमकल ने आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों की जांच जारी है। अस्पताल देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित है।

 

➡️लखनऊ: कठौता झील में मछलियों की मौत की जांच होगी। मत्स्य पालन विभाग आज झील का निरीक्षण करेगा। झील के पानी और मरी हुई मछलियों के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

 

➡️अमेठी: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में अमेठी के दो लोगों की जान गई। दुर्घटना अंबेडकरनगर के कटका के पास हुई।

 

➡️बस्ती: साइड देने को लेकर विवाद हुआ। आइसक्रीम विक्रेता और कार सवार भिड़ गए। कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो वायरल है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है।

 

➡️संभल: युवती के मंगेतर ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला थाना धनारी क्षेत्र के गांव कृतिया का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *