सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
🔴 *फतेहपुर में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह पटेल का जगह-जगह भव्य स्वागत, जनसभा में कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना!*
*हेडलाइन:*
*फतेहपुर पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह पटेल, तेलियानी से अमौली तक हुआ जोरदार स्वागत, जनसभा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखे राजनीतिक हमले!*
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जनसेवक राजेश सिंह पटेल के जनपद भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिले के अलग-अलग मंडलों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रमों की शुरुआत तेलियानी मंडल के सहिली से हुई, जहां मंडल अध्यक्ष अरुण लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जोनिहा मंडल में मंडल अध्यक्ष कोमल एवं मंडल महामंत्री आदित्य पटेल के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। बिंदकी मंडल में मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
वहीं बकेवर में देवमई मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा एवं मंडल महामंत्री के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहानाबाद में युवा भाजपा नेता लोकेंद्र पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा अमौली मंडल में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र के नेतृत्व में भी क्षेत्रीय महामंत्री का स्वागत किया गया।
जनसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजेश सिंह पटेल ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर सवाल उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चयन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल को अधिक समर्थन मिला था, ऐसे में राहुल गांधी को इस विषय पर सवाल उठाने से पहले इतिहास पर भी बात करनी चाहिए।
वहीं समाजवादी पार्टी के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब समाजवादी पार्टी कई बार सत्ता में रही, तो परिवार से बाहर पीडीए वर्ग के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।

राजेश सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल आधार राष्ट्रहित, सुशासन, विकास और जनकल्याण है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं समर्पण से ही संगठन आगे बढ़ता है। जनपद के विभिन्न मंडलों में मिले स्नेह और सम्मान के लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विभिन्न मंडलों के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
