मुरादाबाद में कोज़ी ब्यूटी वर्ल्ड का शानदार आयोजन, मेकअप और हेयर ट्रीटमेंट की नई तकनीकों से रूबरू हुए प्रतिभागी

मुरादाबाद से संवाददाता सागर की रिपोर्ट

 

मुरादाबाद में कोज़ी ब्यूटी वर्ल्ड का शानदार आयोजन, मेकअप और हेयर ट्रीटमेंट की नई तकनीकों से रूबरू हुए प्रतिभागी

 

मुरादाबाद। ब्यूटी, मेकअप और फैशन की दुनिया में हुनर को नई पहचान देने के उद्देश्य से 6 अक्टूबर 2026 को क्लार्क इन होटल, मुरादाबाद में कोज़ी ब्यूटी वर्ल्ड की ओर से वन डे मेकअप, हेयर ट्रीटमेंट, कार्निवल एवं टैलेंट शो का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. नसरीन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और प्रतिभाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में देहरादून की सोनिया ब्यूटी अकादमी से आईं सोनिया रुहेला की लाइव मेकअप प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने मेकअप की आधुनिक तकनीकों और बारीकियों को प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर कोज़ी ट्रेसेस प्रोफेशनल ने अपना नया हेयर ट्रीटमेंट ‘कोज़ी प्लेक्स’ लॉन्च किया। इसकी लाइव क्लास के माध्यम से ब्यूटी प्रोफेशनल्स को नई तकनीक से परिचित कराया गया। कार्यक्रम को कोज़ी ब्यूटी आर्क और कोज़ी पंचधातु ने प्रायोजित किया।आयोजन ने ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को सीखने, अपनी प्रतिभा निखारने और अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान किया। यह पहल पेशेवर प्रशिक्षण, रचनात्मकता और आधुनिक ब्यूटी तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *