मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का दिया गया सशक्त संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित

रतनदीप शर्मा जिला ब्यूरो चीफ जनपद संभल

 

*मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का दिया गया सशक्त संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित ।*

आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 के विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन बहजोई, जनपद सम्भल में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान जिलाधिकारी सम्भल महोदय श्री अंकित खण्डेलवाल एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं, छात्राओं एवं महिला सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान तथा महिला उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों एवं महिलाओं की सहायता और परामर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस परामर्श केन्द्र के काउंसलरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त जनपद के इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की टॉप-10 छात्राओं तथा दिव्यांग महिला फरहत खलील को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण पुलिस एवं प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है।

 

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी श्री विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अजीत कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र चौधरी उर्फ रिंकू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनामिका यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्भल श्रीमती अल्का शर्मा, पुलिस परामर्श केन्द्र के कांउसलर श्री लवमोहन वार्ष्णेय, श्रीमती संगीता भार्गव, श्रीमती पूनम अरोरा, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती सीमा आर्या, श्रीमती बबीता शर्मा, श्रीमती कंचन महेश्वरी तथा हीरा देवी तोता राम, कस्तूरबा गांधी, सिल्वर स्टोन सहित 03 विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राओं व उनके अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *