इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
छठ पर्व की तैयारियां तेज, शिवाला घाट पर शुरू हुआ सफाई कार्य
अंबेडकरनगर। छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जलालपुर तहसील स्थित तमसा नदी किनारे स्थित शिवाला घाट पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने घाट परिसर में सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने प्रमुखता से आवाज उठाई थी और पालिका प्रशासन से समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की थी।गौरतलब है कि छठ महापर्व से पहले शिवाला घाट पर टूटी सीढ़ियां, जगह-जगह फैली गंदगी, प्रकाश व्यवस्था की कमी और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी।
