मोटरसाइकिल की डिग्गी से 26 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल की डिग्गी से 26 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद एक गिरफ्तार

 

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

जैतपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम मध्दूपुर तिराहे के पास से एक व्यक्ति को 26 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बोदरा गांव निवासी 48 वर्षीय दीप नारायण यादव पुत्र स्व. राममिलन यादव के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक कुंवर पाल सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान विशुनपुरा की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो मोटरसाइकिल की डिग्गी से 26 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब रखने और ले जाने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। एसओ प्रेमचंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *