घर के कमरें में फंदे से लटका मिला वृद्धा का शव पुलिस जांच में जुटी

घर के कमरें में फंदे से लटका मिला वृद्धा का शव पुलिस जांच में जुटी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के पूरनमऊ गांव में रविवार दोपहर बाद एक वृद्धा का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पूरनमऊ गांव निवासी 60 वर्षीय सोनेश्री पत्नी तुलसीराम ने अपने घर के एक कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य जब कमरे की ओर पहुंचे तो वृद्धा को फंदे से लटका देखा। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मल्लावां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पंचायत नामा की कार्रवाई पूरी कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी हाऊस भेज दिया गया। फिलहाल आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मल्लावां कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *