Etawah News: जसवंतनगर के येलो गार्डेन में आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम, वैचारिक जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

Etawah News: जसवंतनगर के येलो गार्डेन में आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम, वैचारिक जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर (इटावा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जसवंतनगर की ओर से येलो गार्डेन में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने युवाओं एवं उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए संघ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान लोगों द्वारा पूछे गए तमाम प्रकार के वैचारिक प्रश्नों और जिज्ञासाओं का उन्होंने विस्तार से समाधान किया।

कार्यक्रम में सह विभाग संघचालक रामनरेश शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति, उद्देश्य और समाज के प्रति उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को संघ की विभिन्न गतिविधियों और समाज केंद्रित कार्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन श्रीमती विमलेश यादव ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला प्रचार प्रमुख वैभव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से समाज केंद्रित संवाद कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में जसवंतनगर में आयोजित यह कार्यक्रम संवाद की दृष्टि से एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को संघ के विचार, कार्यपद्धति और सामाजिक गतिविधियों को समझने का अवसर मिलता है तथा लोगों की जिज्ञासाओं का सीधे संवाद के माध्यम से समाधान किया जाता है।

युवा संवाद के दौरान उपस्थित लोगों ने संघ से संबंधित विभिन्न विषयों पर सवाल किए और वक्ताओं ने उनके प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख अश्विनी शुक्ल, जिला प्रचारक शिवम, सह जिला बौद्धिक प्रमुख रामेन्द्र चौहान, नगर बौद्धिक प्रमुख रवि मिश्रा, सह नगर कार्यवाह मोहित, नगर प्रचार प्रमुख मधुर जैन, चित्रा परिहार, तरुण मिश्रा, आदित्य यादव, सुमित यादव, शीलू तोमर, डॉ. यज्ञेश सिंह, ज़मीन खान, हर्ष गुप्ता, यश गुप्ता, अवतार भदौरिया, यशराज माथुर, ईशान चौरसिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही। संवाद के माध्यम से संघ और समाज के बीच संपर्क एवं विचार-विमर्श को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *