फतेहपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, गौशाला से लेकर सड़क तक व्यवस्थाओं की ली जानकारी

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

*फतेहपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, गौशाला से लेकर सड़क तक व्यवस्थाओं की ली जानकारी*

 

धाता गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और बीमार गोवंश के उपचार पर सख्ती, खागा-नवाबस्ता रोड नवरात्रि से पहले दुरुस्त कराने के निर्देश

 

खागा/फतेहपुर बुधवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने धाता गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने गौवंशों की सुरक्षा और बेहतर देखभाल को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में **सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, चारा और पेयजल** की स्थिति देखी। बीमार गोवंशों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं, निरीक्षण में सामने आई कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

इसके बाद वापसी के दौरान जिलाधिकारी ने **खागा-नवाबस्ता रोड** का भी निरीक्षण किया। फतेहपुर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान व्यापारियों ने नवाबस्ता रोड पर चल रहे निर्माण कार्य और सड़क की स्थिति को लेकर शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *