जयपुरिया स्कूल में ‘जोश छात्रवृत्ति कार्यक्रम’ शुरू, मेधावियों को मिलेगी 100% तक फीस माफी

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी फतेहपुर:

जयपुरिया स्कूल में ‘जोश छात्रवृत्ति कार्यक्रम’ शुरू, मेधावियों को मिलेगी 100% तक फीस माफी

 

स्कूटी, लैपटॉप और स्मार्ट मोबाइल जीतने का मौका, कक्षा 8 और 10 के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पंजीकरण

 

फतेहपुर। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए ‘जोश जयपुरिया ओपन स्कॉलर हंट’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

कार्यक्रम में वर्तमान में कक्षा 8 और 10 में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी के साथ 100 प्रतिशत फीस माफी, दूसरे स्थान पर लैपटॉप के साथ 90 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर लैपटॉप के साथ 80 प्रतिशत फीस माफी दी जाएगी।

 

वहीं, चौथे और पांचवें स्थान पर स्मार्ट मोबाइल के साथ क्रमशः 70 और 60 प्रतिशत फीस माफी मिलेगी। छठे से दसवें स्थान तक के विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच के साथ 50 प्रतिशत फीस माफी तथा 11वें स्थान से आगे क्वालिफाई करने वालों को 8,000 रुपये के कूपन गिफ्ट्स दिए जाएंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शुभारंभ

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एडिशनल डायरेक्टर गायत्री प्रसाद मिश्रा की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिजो वर्गीस, हेडमिस्ट्रेस उर्वशी पांडेय, हेडमास्टर हर्ष सिंह परिहार, मार्केटिंग हेड ज़रीना अंजुम और वाइस प्रिंसिपल देवेंद्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी योग्यता साबित करने और आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। प्रबंधन ने अभिभावकों से अपने बच्चों का पंजीकरण कराकर उन्हें इस अवसर का लाभ दिलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *