फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

*फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली*

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के सरवनपुर नेदौरा गांव के पास शुक्रवार को पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस और गौकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, सरवनपुर नेदौरा गांव के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

 

घायल आरोपी की पहचान अब्बास पुत्र रहीम बख्श, निवासी सरवनपुर नेदौरा, थाना धाता के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ को लेकर पुलिस टीम द्वारा घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *