Etawah News: अभिषेक आजाद बने प्रदेश संगठन मंत्री, कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी, ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा ने किया स्वागत, दी बधाई

Etawah News: अभिषेक आजाद बने प्रदेश संगठन मंत्री, कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी, ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा ने किया स्वागत, दी बधाई

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर/इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में अभिषेक आजाद को उत्तर प्रदेश का प्रदेश संगठन मंत्री एवं कानपुर मंडल का मुख्य प्रभारी बनाए जाने पर रविवार को सराय भूपत-कटेखेड़ा स्थित उनके आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा के पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। साथ ही फोटो फ्रेम भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का आयोजन बोर्ड के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर सचिव हाजी शेख आफताफ, उपाध्यक्ष शेख नवाब, उपाध्यक्ष रियाज अब्बासी, समीर अब्बासी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोज्जम तथा प्रदेश सचिव हमीद भाई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई ने भी अभिषेक आजाद को शॉल ओढ़ाकर नई जिम्मेदारी की मुबारकबाद दी। उन्होंने अभिषेक आजाद के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए संगठन के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

स्वागत समारोह में अभिषेक आजाद ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करने के साथ ही समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि सभी साथियों के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में भरथना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विक्की कठेरिया, भीम आर्मी नेता गौरव आजाद, संदीप, कुंदन, धीरज, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अभिषेक आजाद को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *