यूकेलिप्टस पेड़ काटने के विवाद में अधेड़ को बेरहमी से पीटा उपचार के दौरान हुई मौत।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
9415707425
जानकारी के अनुसार दिनांक 07.09.2026 को श्रीमती सुशीला पत्नी सुशील निवासी ग्राम हूसेपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई द्वारा थाना पर सूचना दी।कि उनके गांव के ही सम्मोहन पुत्र शत्रोहन, करन पुत्र धीरू एवं मीरा पत्नी धीरू द्वारा यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के विवाद को लेकर उनके पति सुशील के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई ।
जिस कारण उपचार के दौरान उनके पति सुशील की मृत्यु हो गयी है । स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया एवं वादिनी सुशीला की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त घटना के संबंध में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज कौशलेश कुमार सिंह को लापरवाही बरतने के क्रम में निलंबित किया गया । उक्त प्रकरण में कार्यवाही की जा रही है। मौत की घटना सुनते ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
