सुरत ज़िला के बारडोली रूरल पुलिस ने मोता गांव हनी ट्रैप के मामले में एक साल से फरार आरोपी को पकड़ा

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

सुरत ज़िला के बारडोली रूरल पुलिस ने मोता गांव हनी ट्रैप के मामले में एक साल से फरार आरोपी को पकड़ा।

 

सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, राजेश गढ़िया ने बारडोली डिवीज़न के डिवीज़नल पुलिस ऑफिसर, एच.एल. राठौड़ को सूरत रूरल ज़िले के इलाके में फरार वॉन्टेड आरोपी को पकड़ने के सीधे निर्देश दिए।

 

डिवीज़नल पुलिस ऑफिसर के मार्गदर्शन से बारडोली ग्राम्य पुलिस स्टेशन के पी.आई.,पी.एन.जडेजा के नेतृत्व में, पुलिस स्टेशन के कर्मचारीओ ने वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बंकिमभाई, मेहुलभाई, मेरुभाई और नवघन भाई की एक टीम गठित करके जांच शुरू कीगई थी।

 

बारडोली रूरल पुलिस ऑफिसर और पुलिस कर्मचारियों की एक टीम वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पर्सनल ह्यूमन इंटेलिजेंस के ज़रिए एक खास दिशा में जांच करने के लिए रूरल पुलिस स्टेशन इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान, मिली पक्की जानकारी में आरोपी विशाल अखिलेश यादव, जो ग्रामीण पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 127, 204, 308(5), 308(6), 3(5), 54 के तहत जुर्म करके फरार चल रहा है, वो आरोपी इस समय मोटा गांव में एकतावन के पास होनेकी खास जानकारी के आधार पर, पुलिस टीम ने उसे एकतावन से पकड़कर उससे पूछताछ की गई।

उसने अपना नाम विशाल अखिलेश यादव बताया, जो मोता गांव श्रीविला हाउस नंबर 284, तालुका,बारडोली का रहने वाला है। उसने बताया कि पिछले साल 2025 में, श्रीविला सोसायटी, हाउस नंबर 85 में, वह पहले पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से मिला था, और पुलिस की गलत पहचान बताकर उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी और केस न करने पर उसके साथ मारपीट करके शिकायत कर्ता से 5 लाख रुपये मांगे थे। बाद में, उससे 10,000 जबरन ले लिया गया होनेक कबूलनामे के आधार पर, पुलिस ने विशाल यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *