ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को निदेशक, सोशल ऑडिट, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है। उन्होंने लखनऊ स्थित सोशल ऑडिट निदेशालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। शैलेंद्र कुमार सिंह इससे पहले आगरा मंडल के मंडलायुक्त सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं।
