सद्भावना दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया राजीव का जन्मदिन

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

*सद्भावना दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया राजीव का जन्मदिन*।

 

आज कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज फतेहपुर में भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के सह नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन कर बड़े हर्षोल्लास के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए उनके जीवन चरित पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी में उपस्थित राष्ट्रीय सचिव बीरेंद्र राठौर ने स्वर्गीय राजीव गांधी को एक सच्चा देश भक्त बताते हुए उन्हें इंसानियत की मिसाल बताया तो वहीं जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि राजीव जी ने भारत देश को तकनीकी रूप से विश्व में पहले पायदान पर खड़ा करने का जो सपना देखा था उसे निश्चित रूप से राहुल गांधी जी पूरा करेंगे जिसके लिए हम सब उनके साथ हैं। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि राजीव गांधी जी एक सच्ची एवं ईमानदार राजनीति के पक्षधर रहे हैं जिसका आज भी पूरी कांग्रेस पार्टी अनुसरण कर रही है एवं आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी ही देश को विश्व पटल पर स्थापित करेगी इसमें कोई संदेह नहीं है।

गोष्ठी में पर्यवेक्षक राहुल राय,वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, माधुरी रावत, पप्पू पाल, कलीम उल्ला सिद्दीकी, इंजी.देवी प्रकाश दुबे, अरुण जायसवाल,ब्रजेश मिश्रा, राम नरेश महराज, राजेंद्र लोधी, इंद्र जीत लोधी,आरिफ खान, राजू सिंह, नरेश निर्मल, मो.इजहार सैयद सहाब अली , ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन,अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, मोहित मिश्रा, आदि भारी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *