फतेहपुर: डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

*डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण*

 

*बंदियों की सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

 

फतेहपुर जिले की कानून-व्यवस्था व कारागार की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत कंट्रोल रूम से हुई, जहां लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील पाए गए। अधिकारियों ने निगरानी व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पाकशाला (रसोईघर) का निरीक्षण किया और वहां बंदियों के लिए निर्धारित मीनू के अनुसार तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की स्थिति देखी। इसके बाद डीएम और एसपी ने पुरुष एवं महिला बंदीगृह, आंगनवाड़ी केंद्र, जेल चिकित्सालय तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि निरुद्ध बंदियों को आवश्यकता के अनुसार विधिक सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जेल परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जेलर सहित कारागार प्रशासन के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *