TTN 24 NEWS उत्तरप्रदेश की बड़ी खबरें…….

*उत्तरप्रदेश की बड़ी खबरें*

 

➡️दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी । कैबिनेट बैठक में कई जरूरी फैसले लिए जाएंगे

 

➡️अब तक के खास समाचार➡️

 

➡️लखनऊ, कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को निर्देश, कांवड़ मार्गों पर बनाए जाएंगे विश्राम स्थल, श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे पेयजल की व्यवस्था, कांवड़ मार्गों की रोजाना होगी सफाई, DM,निकाय अधिकारियों को शासन ने भेजे निर्देश

 

➡️लखनऊ, सरकारी ITI में दिव्यांग रोजगार मेले लगेंगे, 3 से 10 अगस्त तक रोजगार मेले लगेंगे, रोजगार,स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, रोजगार मेलों की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए, मिशन निदेशक पुलकित खरे ने निर्देश दिए

 

➡️लखनऊ, ACMO डॉ एके सिंघल पर निजी प्रैक्टिस के आरोप, निजी नर्सिंग होम में मरीज देखने के आरोप, स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच के निर्देश, अपर निदेशक स्वास्थ्य स्तर के अधिकारी करेंगे जांच, जिला कारागार के एक डॉक्टर पर भी प्रैक्टिस का दावा

 

➡️लखनऊ, रूमी गेट पर देर रात आतिशबाजी से हड़कंप, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान आतिशबाजी, युवकों और युवतियों ने की आतिशबाजी, धमाकों, धुएं से पर्यटक व राहगीरों में अफरा-तफरी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

➡️लखनऊ, LDA में 2504 फ्लैटों की कीमतें तय, कीमतें तय कर बुकिंग की तैयारी पूरी, 3 आवासीय परियोजनाओं में होगी बुकिंग, जल्द ही शुरू होगी फ्लैटों की बुकिंग, सबसे सस्ता 1 BHK फ्लैट 8.99 लाख में, सबसे महंगा 3 BHK प्लस स्टडी फ्लैट 94.92 लाख, LDA VC की मंजूरी के बाद बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी

 

➡️लखनऊ, यूपी रेरा जनवरी में लॉन्च करेगा AI पोर्टल 2.0, चैटबॉट, ऐप से 24×7 मिलेगी प्रोजेक्ट की जानकारी, बिल्डर पर कितनी शिकायतें हैं AI देगा तुरंत जवाब, डिफॉल्टर बिल्डर, लेट प्रोजेक्ट की जानकारी मिलेगी, खरीदार एक क्लिक में जान सकेंगे बिल्डर का रिकॉर्ड

 

➡️लखनऊ, LDA बोर्ड की बैठक 13 अगस्त को होगी, कई बड़े विकास प्रस्तावों पर होगा फैसला, निजी बिल्डरों की टाउनशिप की DPR पर लगेगी मुहर, आईटी सिटी में लैंड पूलिंग योजना पर होगा विचार, मेट्रो रेल यार्ड के लिए भूमि प्रस्ताव पर होगी चर्चा

 

➡️दिल्ली, संसद में मानसून सत्र का आज 10वां दिन, सुबह 11 बजे शुरू होगी लोकसभा की कार्यवाही, सुबह 11 बजे शुरू होगी राज्यसभा की कार्यवाही, गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में बिल पेश करेंगे, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र संशोधन बिल होगा पेश, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी पेश करेंगे बिल, SC में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा बिल होगा पेश

 

➡️लखनऊ, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर रहेगा जोर, त्वरित और कम खर्च में निस्तारण पर रहेगा जोर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अभियान तेज किया, न्यायालयों तहसीलों,सार्वजनिक स्थानों पर दी जानकारी

 

➡️सीतापुर, 4 साल की मासूम किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोस के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, लालच देकर घर के बाहर ले गया था, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला

 

➡️झांसी, बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला, दोषी भज्जू ढीमर को उम्रकैद की सजा, 7 साल पहले 2019 में की थी दरिंदगी, कोर्ट ने 2 लाख का अर्थदंड भी लगाया

 

➡️लखनऊ, पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने शुरू की जांच, विजिलेंस से मांगे केस से जुड़े अहम दस्तावेज, अब तक हुई जांच की रिपोर्ट भी मांगी गई, मुकेश श्रीवास्तव NRHM घोटाले के आरोपी, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई थी गिरफ्तारी, पिछले माह वेव मॉल से विजिलेंस ने पकड़ा था, 2021 में विजिलेंस ने दर्ज किया था मुकदमा, बिना काम कराए भुगतान कराने का आरोप, तत्कालीन CMO समेत कई अधिकारी आरोपी, ED ने स्वास्थ्य विभाग से भी मांगी जानकारी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा के अस्पतालों की डिटेल मांगी, 2013-2016 के बजट और खर्च का मांगा ब्योरा

 

➡️सितारगंज, राजस्वकर्मियों ने विजिलेंस टीम को बंधक बनाया, तहसील में बंद टीम को 21 घंटे के बाद छोड़ा गया, राजस्वकर्मियों को छोड़ने पर टीम मुक्त हो सकी, संग्रह अमीन, सहायक राजस्व लेखाकार पकड़े गए, करीब 21 घंटे बाद हाईवोल्टेज हंगामा खत्म हुआ, विजिलेंस ने दोनों आरोपी कर्मचारियों को छोड़ा, 6 सदस्यीय टीम ने सितारगंज तहसील में रेड की, मदन लाल शर्मा, भूपेंद्र राणा रंगे हाथ पकड़े गए थे, विजिलेंस टीम छवि धूमिल कर रही- राजस्वकर्मी, DM ने कमिश्नर से मामले में जांच की सिफारिश की

 

➡️देहरादून, देहरादून मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी, 3 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का होगा निस्तारण, 10 ईआरओ और 222 एईआरओ तैनात, 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 74 हजार नोटिस अब तक वितरित, नोटिस वितरण की फोटो ऐप पर होगी अपलोड, 15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की समीक्षा

 

➡️जोशीमठ, जोशीमठ के किमाणा गांव में भारी भूस्खलन, बारिश के बीच पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, मलबे और बोल्डर की चपेट में आए कई घर, ग्रामीणों ने समय रहते खाली किए अपने घर, कई परिवारों ने सुरक्षित स्थानों में ली शरण, मंदिर की भोग मंडी, सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, सुरक्षा दीवार टूटने से आबादी क्षेत्र में मलबा, हालात पर प्रशासन की लगातार नजर

 

➡️सीतापुर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सीतापुर दौरा, 11:30 बजे महमूदाबाद के पोखरा कला गांव पहुंचेंगे, कुर्सी से BJP विधायक साकेन्द्र वर्मा के घर जाएंगे मंत्री, 12:15 बजे जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री, रामपुर मथुरा विकास खंड के सेमरी गांव में कार्यक्रम, नामामि गंगे,ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग कर रहा आयोजन

 

➡️उत्तरकाशी, उत्तरकाशी में बरसाती गदेरे का कहर, उफान में आया घियागाड़, सड़क बनी नदी, सांकरी-तालुका मोटर रोड पर आवाजाही ठप, चार गांवों का संपर्क बारिश में कट जाता है, ओसला, पवाणी, ढाटमेर, गंगाड़ गांव प्रभावित, गदेरे के उफान से वाहनों की आवाजाही बंद, ग्रामीण घंटों पानी कम होने का करते हैं इंतजार

 

➡️लखनऊ, एंटी पेपर लीक बिल संसद में पास, बिल पास होने पर सीएम ने युवाओं को दी बधाई, लोक परीक्षा बिल संसद में पास- सीएम, ये बिल एक मील का पत्थर सिद्ध होगा-CM, परीक्षा माफिया पर कठोर प्रहार- सीएम, योग्यता आधारित चयन प्रणाली मजबूत होगी-CM

 

➡️ललितपुर, कमरे में चारपाई पर मिला युवक का शव, बदबू आने पर दी गई पुलिस को सूचना, सड़ी-गड़ी हालत में शव मिलने से हड़कंप, सदर कोतवाली क्षेत्र अजीतापुरा की घटना

 

➡️मथुरा, सुबह 4 बजे निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त, भूतेश्वर से मसानी तक पैदल निरीक्षण किया, शहर में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया, 10 अगस्त तक सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश

 

➡️फिरोजाबाद, स्कूल में दो बच्चों से टीचरों ने की हैवानियत, एक भाई की आंख फोड़ी, दूसरे का कान फाड़ा, शिक्षिका ने बच्चे की आंख में पेंसिल घोंप दी, 4 वर्षीय अनमोल की आंख का हुआ ऑपरेशन, अनमोल के भाई को दूसरी टीचर ने खूब पीटा, पीटकर 5 वर्षीय आर्यन का कान का पर्दा फाड़ा, मदर प्राइड इंटरनेशन स्कूल में की गई हैवानियत, स्कूल निदेशक, मैनेजर, दोनों टीचरों पर FIR दर्ज, कोटला रोड पर है स्कूल, पुलिस तफ्तीश में जुटी

 

➡️मेरठ, हिस्ट्रीशीटर आदित्य के शूटआउट, सुसाइड का मामला, आदित्य का सलमान गैंग के शूटर से निकला कनेक्शन, शावेज उर्फ शेरा से आदित्य ने खरीदी थीं 2 पिस्टल्स, खरीदी गई पिस्टल्स का अनुष्का पर हमले में इस्तेमाल, पुलिस की कई टीमें अब शावेज उर्फ शेरा की तलाश में, अनुष्का के हाथ पर “आर्यन” टैटू से चिढ़ा था आदित्य, अनुष्का को मारने की पहले से थी आदित्य की साजिश, हिस्ट्रीशीटर आदित्य पर 2023 में गुंडा एक्ट लगा था, कंकरखेड़ा के जोनल पार्क में अनुष्का मारी थीं गोलियां

 

➡️सहारनपुर, गौकशी का वांछित आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, आरोपी अलीशान उर्फ चुत्तड़ घायल, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा, कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद, देहात कोतवाली क्षेत्र की घटना

 

➡️फिरोजाबाद, रामकृष्ण नगर में ग्रोसरी गोदाम में आग लगी, कई घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं, फायर विभाग के खिलाफ लोगों में भारी रोष, आग से 1.5 से 2 करोड़ का सामान जलकर राख, उत्तर क्षेत्र के रामकृष्ण नगर गली नंबर-3 का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *