LIT भारत पेजेंट 2026: Beauty with Purpose के संदेश से सजा शानदार समारोह
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
नई दिल्ली, 16 अगस्त 2026। LIT भारत पेजेंट 2026 – सीज़न 6 का भव्य आयोजन ताज विवांता, वीनस पवेलियन-2, द्वारका सेक्टर-21, नई दिल्ली में हुआ। यह आयोजन सौंदर्य और फैशन के साथ जागरूकता, आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का प्रभावशाली मंच बना। इस वर्ष की थीम “Confidence in Every Step, Beauty with Purpose” रही, जबकि विशेष अभियान “Let’s Raise Our Voice Against Suicide 2026” के माध्यम से आशा, करुणा और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. के. बेनी प्रसाद, पूर्व लोकसभा सांसद सुश्री सुनीता दुग्गल, रविंदर पंडिता, जसविंदर पाल और आरजे खुराफाती नितिन सहित अनेक विशिष्ट हस्तियां उपस्थित रहीं।
विशेष अतिथियों में संजय मित्तल, मॉडल सुमन ध्यानी, सीएस जसलीन कौर और विनय चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता में जूनियर LIT भारत की विजेता अवियाना जून, टीन मेल LIT भारत के विजेता वेदांत, टीन फीमेल LIT भारत की विजेता तियाना कपूर रहीं। मिस भारत का खिताब आनमोल कौर बावा ने जीता, जबकि मिसेज भारत का खिताब डिंपल और मिस्टर भारत का खिताब तरंग वशिष्ठ ने अपने नाम किया। मिनाक्षी दुरेजा को मिस भारत एलिगेंस और मनमोहन कपूर को मिस्टर भारत एलिगेंस चुना गया। डिजाइनरों मात्रतावा, दमास्क, अनिशा नोएल, सुशांत कुमार और Esma ने आकर्षक कलेक्शंस प्रस्तुत किए। शोस्टॉपर्स कृतिका, दिव्या चोपड़ा और सुजल परवाना ने मंच की भव्यता बढ़ाई। LIT भारत का संदेश रहा—“Inspiring Lives, Creating Change
