डिज़ाइनर फैशन वीक सीजन 7 का भव्य आयोजन 15-16 अगस्त को हयातत सेंट्रक जनकपुरी में 

डिज़ाइनर फैशन वीक सीजन 7 का भव्य आयोजन 15-16 अगस्त को हयातत सेंट्रक जनकपुरी में

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

नई दिल्ली। फैशन, ग्लैमर और रचनात्मकता से भरपूर डिज़ाइनर फैशन वीक सीजन 7 का भव्य आयोजन 15 और 16 अगस्त 2026 को हयात सेंट्रक जनकपुरी , न्यू दिल्ली में किया गया। इस प्रतिष्ठित फैशन प्लेटफॉर्म पर देशभर से आए डिजाइनर्स, मॉडल्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों ने अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। डिज़ाइनर फैशन वीक सीजन 7 की कमान फाउंडर रवि राजोरिया और Co- फाउंडर दीप्ति राजोरिया ने संभाली। कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति एवं शो के निर्देशन की जिम्मेदारी शो डायरेक्टर मोहित रस्तोगी ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में आर्गेनाइज़र आरती कउल और Co- आर्गेनाइज़र KV दुग्गल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

फैशन शो को मजबूती प्रदान करने में एसोसिएट पार्टनर शशि गौतम , मेकअप पार्टनर UK लंदन ब्यूटी स्कूल तथा प्रोडक्शन पार्टनर्स विशाल प्रशर और शरद चौधरी की अहम भूमिका रही।

शो के बैकस्टेज मैनेजमेंट की जिम्मेदारी अर्चित शर्मा , ज़ोया , पायल और आमिर सोहैल ने संभाली।

फोटोग्राफी पार्टनर विनोद कुमार ने निभाया। दो दिवसीय डिज़ाइनर फैशन वीक सीजन 7 में फैशन की नई सोच, आकर्षक डिजाइन, खूबसूरत प्रस्तुतियों और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *