45वीं बटालियन बीरपुर ने भारी मात्रा मे गांजा और नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को दबोचा

45वीं बटालियन बीरपुर ने भारी मात्रा मे गांजा और नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को दबोचा l

 

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

 

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु बीरपुर 45वीं बटालियन द्वारा चलाए जा रहे विशेष सतर्कता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 14 बंडल लगभग 451 किलोग्राम गांजा एवं नेपाली शराब की बड़ी खेप की तस्करी को नाकाम करने मे बड़ी सफलता मिली है जब की दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है l

मालूम हो की गुरुवार की देर रात्रि सीमा चौकी नियोर द्वारा विशेष नाका ड्यूटी के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राजेश शाह, निवासी ग्राम रामपुर, जिला सप्तरी (नेपाल) बताया। उसके सामान की तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 20 किलोग्राम “Protita (Protein)” बरामद हुआ। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत बरामद सामग्री एवं स्कूटी को लैंड कस्टम कार्यालय, कुनौली को सुपुर्द कर दिया गया। इसी दौरान 45वीं बटालियन ने त्वरित कार्रवाई टीम (QRT) एवं बिहार पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बीरपुर अंतर्गत महादलित टोला स्थित सुधीर पंडित के घर से 23.325 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई तथा सुधीर पंडित को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत बरामद शराब एवं अभियुक्त को थाना बीरपुर, जिला सुपौल के सुपुर्द कर दिया गया।

 

साथ ही सीमा चौकी शैलेशपुर द्वारा विशेष नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 206/4 के समीप एक व्यक्ति साइकिल पर बोरी में सामान लेकर आता हुआ दिखाई दिया। सुरक्षा बल द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, किंतु नेपाल सीमा निकट होने के कारण वह साइकिल एवं बोरी छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। बरामद बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 54 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। जिसे उत्पाद विभाग, सिमराही को सुपुर्द कर दिया गया। इधर शुक्रवार को सुबह सुबह सीमा चौकी पिपराही एवं बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्पर संख्या 1500 के समीप कोसी नदी के किनारे झाड़ियों में छिपा कर रखे लगभग 451 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियान के दौरान जगदीश शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी, सुमन सौरभ,उपकमांडेंट, जगतर सिंह, सहायक कमांडेंट, मुख्य आरक्षी रवि और अन्य जवान के साथ रतनपुरा थाना के अमित पाण्डे के अलावे सिपाहीयों का अहम किरदार रहा l वही तस्करों ने दो स्पर के बीच नदी के रास्ते गांजे के खेप को झाड़ियों में छिपा रखा था।

बरामद गांजा की आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत उसे थाना रतनपुरा को सुपुर्द कर दिया गया।

 

इस बाबत गौरव सिंह, कमांडेंट, 45वीं बटालियन बीरपुर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *