अब तक के खास समाचार पार्ट 2

➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 2 ➡️➡️

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

➡️लखनऊ। 15 अगस्त से पहले सुरक्षा तैयारियों की मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री के काफिले की निकाली गई मॉक ड्रिल, ड्रिल में काफिले की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया, यातायात और पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया, 15 अगस्त कार्यक्रम से पहले चाक-चौबंद व्यवस्था।

 

➡️लखनऊ आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया में बारिश का अलर्ट, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज में संभावना, बलरामपुर सहित 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 14 अगस्त को असर मध्य, पश्चिमी यूपी तक बढ़ सकता है

 

➡️लखनऊ। ग्रामीण रोजगार योजना में केवल 4% परिवारों को काम, ग्रामीण विकास विभाग के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट, VB-G-RAM-G योजना में यूपी के परिवारों ने रोजगार लिया, 1.77 करोड़ जॉब-कार्ड परिवारों में से 7,68,550 को रोजगार, VB-G-RAM-G योजना में करीब 4% परिवारों ने रोजगार लिया

 

➡️लखनऊ। हजरतगंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, जीपीओ से लेकर हलवासिया चौराहे तक यात्रा, GPO और पोस्ट ऑफिस कर्मचारी हुए शामिल, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई यात्रा

 

➡️लखनऊ। पुलिस प्रमोशन परीक्षा का परिणाम हाईकोर्ट ने मांगा, 176 अभ्यर्थियों का परिणाम हाईकोर्ट ने तलब किया, प्रमोशन परीक्षा का CCTV फुटेज देखेगी लखनऊ बेंच, परीक्षा में नकल, गड़बड़ी का लगाया गया है आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर लगाया गया आरोप, हेड कांस्टेबल मोटर ट्रांसपोर्ट पद पर प्रमोशन की परीक्षा, चयनित अभ्यर्थियों का सिटिंग प्लान भी पेश करें- कोर्ट, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ओर से आयोजित परीक्षा

 

➡️लखनऊ। अमीनाबाद में नकली दवाओं का नेटवर्क उजागर, संदिग्ध दवाओं का नेटवर्क FSDA ने किया उजागर, बिना वास्तविक सप्लाई, बिल के करोड़ों की खरीद, बंद फर्म के नाम पर भी खरीद-फरोख्त का आरोप, हेल्थ प्लस का अंकुर अवस्थी सिंडिकेट में शामिल, एमके फार्मा के मनीष बाजपेई का भी नाम शामिल, राम फार्मा के गोविंद शुक्ला पर गड़बड़ी का आरोप, सहारनपुर की पेशेंट केयर सर्जिकल का एजाज भी, FSDA ने अमीनाबाद थाने में चारों पर FIR कराई

 

➡️लखनऊ। पीएफआई के कथित सदस्यों को मिली जमानत, अंसद बदरुद्दीन, फिरोज खान को HC से जमानत, 17 फरवरी 2021 से जेल में बंद थे दोनों आरोपी, हर पखवाड़े एटीएस के सामने हाजिरी लगानी होगी, हाजिरी लगाने, केस की तारीखों पर रहने का निर्देश, लंबी हिरासत और धीमी सुनवाई के आधार पर फैसला

 

➡️लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक निकली तिरंगा यात्रा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने निकाली यात्रा, स्कूली बच्चे और शिक्षिकाएं भी यात्रा में शामिल, तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा मार्ग

 

➡️लखनऊ। 16 साल से कार्यरत शिक्षिका का अनुबंध खत्म, अनुबंध खत्म करने पर सरकार से जवाब तलब, इतने साल सेवा देने के बाद ऐसे क्यों छोड़ा- कोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जवाब मांगा, बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से जवाब, कोर्ट ने व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा, अगली सुनवाई तक संविदा पर काम करेगी शिक्षिका, अगली सुनवाई 8 सितंबर तक काम करती रहेंगी- कोर्ट

 

➡️बलिया, विधायक उमाशंकर सिंह का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, श्रद्धांजलि देने पहुंचे बुजुर्ग, महिला हुए भावुक, विधायक जी की मदद से हमारे बच्चे पढ़कर नौकरी में-बुजुर्ग, बीमारी में विधायक जी ने मेरी मदद की थी-महिला, रसड़ा के खनवर गांव में विधायक का पैतृक निवास

 

➡️दिल्ली, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर सुनवाई, आज राउज़ एवेन्यू कोर्ट में होगी सुनवाई, 13 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने संज्ञान लिया, आरोप तय करने की प्रक्रिया को लेकर सुनवाई

 

➡️दिल्ली, 1,368 शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम, सीएम रेखा गुप्ता रहेंगी मौजूद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी भी होंगे शामिल, भारत मंडपम में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम

 

➡️अमेरिका, भारतीय मूल के युवक ने मां, भाई की हत्या की, ChatGPT पर सर्च किया था मारने का तरीका, मैसाचुसेट्स में 17 वर्षीय अर्जुन आनंद की करतूत, मां और छोटे भाई की हत्या का आरोप लगा है, पुलिस ने आरोपी अरविंद को हिरासत में लिया

 

➡️बरेली, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, बाइक सवार युवक नरेश पाल की मौत, अज्ञात वाहन मौके से फरार,तलाश जारी, मीरगंज थाना क्षेत्र के भाखड़ा पुल के पास हादसा

 

➡️बरेली, 28 पार्कों में ओपन जिम बनाएगा नगर निगम, नगर आयुक्त ने प्रक्रिया पूरी कराने के दिये निर्देश, 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनेंगे जिम

 

➡️ललितपुर, पत्थर के टुकड़ों से भरी ट्रॉली हाईवे पर पलटाई, अवैध खनन कर लाये जा रहे पत्थर के टुकड़े, पुलिस ने पीछा किया, पत्थर गिराकर भागा चालक, तालबेहट क्षेत्र के कडेसरा कलां हाईवे का मामला

 

➡️मथुरा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग का छापा, कोसीकलां में गांव नगला उटावड़ में छापा, डेयरी पर छापा, दूषित पनीर बनाते पकड़ा, डेयरी सील, पाउडर, रिफाइंड, घी भी सीज किया, बिक्री को तैयार था 1500 किलो नकली पनीर, टीम ने 8 नमूने लेकर जांच को भेजे, डीएम सीपी सिंह के निर्देशन में कार्रवाई

 

➡️कानपुर, पाण्डु नदी में डूबकर युवक की मौत, जानवर निकालने के लिए नदी में उतरा था, ककवन थाना क्षेत्र के कुरेह गांव की घटना

 

➡️गोंडा, नवाबगंज में युवक की मौत से हड़कंप, कल प्रिंस शर्मा को घर से ले गए 2 लोग, सुबह घर से एक किमी दूर पड़ा मिला शव, घर वालों के मुताबिक, युवक की हुई हत्या, धारदार हथियार से प्रिंस की हत्या का आरोप, नवाबगंज पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही हादसा

 

➡️बागपत, नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सफाई करने को लेकर घर में घुसकर किया हमला, दबंगों ने लाठी डंडे, धारदार हथियार से किया हमला, एक ही परिवार के महिला समेत पांच लोग घायल, रमाला थाना क्षेत्र के आसरा गांव का मामला

 

➡️बदायूं, राशन लेने पहुंचे युवक को कोटेदार ने पीटा, कोटेदार ने कुत्ता खोलकर कटवाया- युवक, बेटे को बचाने पहुंची मां के साथ भी दबंगई, बचाने आई मां को भी पीटने का आरोप, इस्लामनगर थाना के जाफरपुर का मामला

 

➡️मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा इलाके में तेंदुए का आतंक, अब तक 12 लोग घायल हो चुके हैं, एक महिला की मौत भी हो चुकी है, वन विभाग, पुलिस, प्रशासन का अभियान, संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहीं, तेंदुओं को पकड़ने के लिए अभियान जारी

 

➡️बरेली। उत्तराखंड से आ रहे ट्रक को किया सीज, एसडीएम ने ट्रक रोककर किया था चेक, ट्रक चालक नहीं पाया इंटरस्टेट ट्रांजिट पास, पुलिस ट्रक चालक से कर रही पूछताछ, देवरिनिया थाना क्षेत्र के रीछा रोड का मामला

 

➡️मुज़फ्फरनगर, मुज़फ्फरनगर दंगों से जुड़ी बड़ी खबर, 2013 सांप्रदायिक दंगों से जुड़ा मामला, नंगला मंदौड़ पंचायत केस में 25 आरोपियों को राहत, शासन के आदेश पर विशेष कोर्ट ने केस वापस लिया, कपिल देव अग्रवाल समेत कई नेताओं पर था केस, सपा सांसद हरेंद्र मलिक भी केस में आरोपी थे, संजीव बालियान, सुरेश राणा समेत नेता आरोपी थे, सरकारी कार्य में बाधा, निषेधाज्ञा उल्लंघन लगा था, विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने आदेश जारी किया

 

➡️फ़िरोज़ाबाद, अतिक्रमण हटाने गई टीम से धक्का मुक्की, बीजेपी पार्षद अजय गुप्ता ने किया अतिक्रमण, विरोध हंगामे के बाद वापस लौटी नगर निगम टीम, फ़िरोज़ाबाद के नया रसूलपुर इलाके का मामला

 

➡️लद्दाख, लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, सुबह 6.05 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

 

➡️दिल्ली, संसद में मानसून सत्र का आखिरी दिन, अंतिम दिन भी संसद में हंगामे के आसार, NEET पेपर लीक पर हंगामे के आसार, राम धन गबन मामले पर हंगामे के आसार, डिलिमिटेशन बिल पास नहीं करा पाई सरकार

 

➡️दिल्ली, आज होगी स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल, लाल किले के आसपास ट्रैफिक रोका जाएगा, बैन, सुरक्षा के मद्देनजर यातायात डायवर्ट रहेगा

 

➡️दिल्ली, बीकानेर के पास बिजली के खंभे में आग, आग लगने से इलाके में मची अफरातफरी, फायर सर्विस, पुलिस मौके पर पहुंची, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, मौके पर राहत और बचाव का काम जारी, दिल्ली के स्वरूप नगर का मामला

 

➡️दिल्ली, दिल्ली स्वास्थ्य खरीद मामले में बड़ा आदेश, स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने जताई आपत्ति, स्वास्थ्य सचिव का जवाब बताया असंतोषजनक, ‘जांच चल रही कहकर रिकॉर्ड नहीं छिपाया जा सकता’, ORS पाउच की खरीद का मांगा पूरा ब्योरा, बेडशीट खरीद के रेट, मात्रा की भी होगी जांच, पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की खरीद भी जांच के दायरे में, तुलनात्मक खरीद विवरण भी मांगा गया, CPA और लेखा शाखा के रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश, बिल और चालान की भी होगी पड़ताल, GST रिकॉर्ड की भी जांच होगी, निरीक्षण और स्वीकृति रिपोर्ट मांगी गई, स्वास्थ्य सचिव को बिंदुवार जवाब देने का निर्देश, 17 अगस्त 2026 तक देना होगा संशोधित जवाब

 

➡️रायबरेली, पुलिस प्रताड़ना से आत्महत्या का मामला, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मुलाकात की, वीरेंद्र यादव ने परिजनों से मुलाकात की, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज कराने की मांग, केस होने तक अंतिम संस्कार न करने का ऐलान, मनीरामपुल के पास मिला था युवक का शव, ऊंचाहार थाना क्षेत्र का मामला

 

➡️इटावा, बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, रील बनाने निकले 3 बाइक सवार, युवक उल्टी दिशा से एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे थे, हादसे में फईम उर्फ सोनू की मौत, इरफान, इमरान गंभीर रूप से घायल, भरथना कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना

 

➡️मुरादाबाद, डिलीवरी के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल्ली किया रेफर, दिल्ली ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप, गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया, गुस्साई भीड़ ने अस्पताल में की तोड़फोड़, हंगामा देख डॉक्टर, स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार, मृतका के पति नाजिम ने पुलिस को दी तहरीर, भोजपुर क्षेत्र के सिरसवा दौराहा स्थित MI हॉस्पिटल

 

➡️रायबरेली, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार रामनरेश की दर्दनाक मौत, बछरावां थाना क्षेत्र की है घटना

 

➡️रायबरेली, सिपाही आशुतोष ने आत्महत्या का किया प्रयास, जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस लाइन में तैनात है सिपाही आशुतोष पटेल, उच्चाधिकारी पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटे

 

➡️शाहजहांपुर, दो कांवड़ियों की एक्सीडेंट में मौत, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आपस में टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों ने तोड़ा दम, दोनों मृतक कटरा क्षेत्र के रहने वाले, थाना कांट क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा

 

➡️झांसी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का झांसी दौरा आज, राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सुरक्षा, यातायात और VVIP प्रोटोकॉल के दिए निर्देश

 

➡️प्रयागराज, आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में,पहुंचेंगे पुलिस लाइन हेलीपैड, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में पंच सम्मेलन, दोपहर 12 बजे सम्मेलन में शिरकत करेंगे, दोपहर 1:10 बजे सर्किट हाउस में संवाद करेंगे, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, शाम 4 बजे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *