ईश्वर ने हमें हमारी अपेक्षाओं से भी अधिक दिया: आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

ईश्वर ने हमें हमारी अपेक्षाओं से भी अधिक दिया: आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

 

🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹

“सादर जय सियाराम”

“समस्त गुरुभक्त , सहयोगी , शुभचिंतक”

विषय: आभार , सीख और आगे की यात्रा के संकल्प के संबंध में ,

सभी को सादर प्रणाम।

आज मन में जो भाव है , उन्हें आप लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं ।

1-आभार :

मैं उन सभी लोगों का भी सच्चे हृदय से आभारी हूं ।

जिन्होंने हमारी आलोचना की और आज भी करते हैं ।

जिन्होंने कठिन प्रश्न पूछे ।

क्योंकि हमने आलोचना को हमेशा अवसर के रूप में देखा है ।

आलोचना का उद्देश्य चाहे कुछ भी हो , हमारे लिए भीतर झांकने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर है ।

2-ईश्वर का आभार :

अंततः ईश्वर का कोटि-कोटि आभार ।

ईश्वर ने हमें हमारी अपेक्षाओं से भी अधिक दिया है ।

अच्छे समय भी दिये है ।

और परीक्षा के समय भी दिए ।

मैं कभी नहीं पूछता कि “यह परीक्षा क्यों आईं ?”

मैं इस बात के लिए आभारी हूं

कि उसने हमें कुछ और सीखने , कुछ और समझने और शायद कुछ और विनम्र बनने का अवसर दिया ।

3-पीछे मुड़कर देखता हूं :

तो मन में केवल तीन भाव आते हैं ।

विनम्रता ,आभार और इस यात्रा से मिली सीख ।

4-आगे का संकल्प :

लेकिन यह रुकने का समय नहीं है ।

आराम करने का समय नहीं है

एक अध्याय विराम हुआ…

परन्तु हमारी यात्रा बहुत लम्बी है ।

और हमारी जिम्मेदारी उससे भी बड़ी है ।

इसलिए आइए ,

इस यात्रा की सीख लेकर और मेहनत करें ।

हर दिन बेहतर बनें ।

और मिलकर “विकसित भारत” के सपने को साकार करें ।

आपका मार्गदर्शक आपके पूज्य गुरुदेव,

[आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]

संपूर्ण भारतवर्ष ,

संपर्क सूत्र:-6396372583,

🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *