देश प्रदेश की बड़ी खबरें……

देश प्रदेश की बड़ी खबरें……

 

➡️लखनऊ।अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ आज, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे थे अशोक, दोपहर सीएमएस सभागार में होगा औपचारिक शुभारंभ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

 

➡️अब तक के खास समाचार➡️

 

प्रतिकूल मौसम से जनपद में 217 पेड़ गिरे, 55 मकान क्षतिग्रस्त; 05 पशुहानि, 03 जनहानि एवं 08 व्यक्ति घायल

 

*गिरे सभी पेड़ों को तत्काल मार्गों से हटवाकर आवागमन कराया गया सुचारु, 210 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त; विद्युत आपूर्ति बहाली हेतु कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी*

 

*जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति का सर्वे कार्य पूर्ण, प्रभावितों को अहैतुक सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही संबंधित तहसीलों द्वारा प्रचलित*

 

*कृषकों की फसल क्षति के सर्वे हेतु राजस्व एवं कृषि विभाग को दिए गए निर्देश*

 

बाराबंकी। जनपद में दिनांक 25 एवं 26 सितम्बर 2026 को प्रतिकूल मौसम, तेज हवाओं एवं वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ गिरने, मकानों के क्षतिग्रस्त होने, विद्युत पोल एवं लाइनों के क्षतिग्रस्त होने तथा जन एवं पशुहानि की घटनाएं सामने आईं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार जनपद में कुल 217 पेड़ गिरने, 55 मकान क्षतिग्रस्त होने, 05 पशुहानि एवं 03 जनहानि की सूचना दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त 08 व्यक्ति घायल हुए हैं। जनहानि की घटनाओं में तहसील रामसनेहीघाट, रामनगर एवं फतेहपुर में एक-एक जनहानि हुई है।

 

प्रतिकूल मौसम से प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाए रखने तथा आमजनमानस को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के माध्यम से राहत, बचाव एवं बहाली की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ कराई गई। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

*गिरे 217 पेड़ों को मार्गों से हटवाकर आवागमन कराया गया सुचारु*

 

प्रतिकूल मौसम के कारण जनपद के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। आमजनमानस की सुविधा एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन की टीमों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरे सभी 217 पेड़ों को मार्गों से हटवा दिया गया है। इससे प्रभावित मार्गों पर आवागमन सुचारु कराया गया है।

 

*55 मकान क्षतिग्रस्त, जनहानि एवं पशुहानि का सर्वे कार्य पूर्ण*

 

प्रतिकूल मौसम के प्रभाव से जनपद में 55 मकान क्षतिग्रस्त, 05 पशुहानि एवं 03 जनहानि हुई है, जबकि 08 व्यक्ति घायल हुए हैं। जनहानि एवं पशुहानि के साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अहैतुक सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित तहसीलों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री निरंकार सिंह ने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बहाली की कार्यवाही कराई गई है। जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पात्र प्रभावितों को नियमानुसार अहैतुक सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही संबंधित तहसीलों द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया है तथा विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों एवं लाइनों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। कृषकों को हुई फसल क्षति का नियमानुसार आकलन सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों एवं कृषकों को नियमानुसार समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ ही जनसुरक्षा एवं आवश्यक सेवाओं को शीघ्र सामान्य करना है।

 

*कृषकों की फसल क्षति के सर्वे हेतु राजस्व एवं कृषि विभाग को निर्देश*

 

प्रतिकूल मौसम एवं वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुई संभावित क्षति के दृष्टिगत राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय सर्वे कर फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सर्वे कार्य में प्रभावित कृषकों की फसल क्षति का नियमानुसार परीक्षण एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि पात्र कृषकों को फसल क्षति के संबंध में अनुमन्य सहायता/लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

 

*210 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, विद्युत आपूर्ति बहाली हेतु कार्यवाही युद्धस्तर पर*

 

तेज हवाओं एवं प्रतिकूल मौसम के कारण जनपद में कुल 210 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनें भी प्रभावित हुई हैं। विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों एवं लाइनों का निराकरण युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। विभागीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी कार्यवाही करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

 

*जनपदवासियों से अपील*

 

जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत सतर्कता बरतें, क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों एवं टूटे तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन को तत्काल सूचित करें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार राहत एवं बहाली की कार्यवाही जारी है।

 

➡️लखनऊ, लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट का मामला, पूर्व बैंक अफसर से 95.66 लाख की ठगी, 66 वर्षीय आदेश कुमार यादव बने शिकार, जालसाजों ने आधार से सिम खरीदने की बात कही, मुंबई में सिम खरीदने का लगाया आरोप, सिम से अपहरणकांड में फिरौती मांगने का आरोप, मुंबई में केस दर्ज होने की बात कहकर डराया, ईडी अधिकारी बताकर किया डिजिटल अरेस्ट, छह दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा, डर के चलते बुजुर्ग ने तोड़ी एफडी, जालसाजों के बताए खातों में भेजी रकम, दो बैंक खातों में ट्रांसफर किए रुपये, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

 

➡️लखनऊ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पंजाब दौरा आज, संगरूर, पटियाला में कार्यक्रम में होंगे शामिल, सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ सुनेंगे ब्रजेश पाठक, लहरा के हमीरगढ़ में भी कार्यक्रम में होंगे शामिल, हमीरगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे ब्रजेश पाठक, दोपहर 12:50 बजे बौपर में जनसभा को संबोधित करेंगे, आज नशा मुक्त पंजाब को लेकर होंगी जनसभाएं

 

➡️लखनऊ, निकाह से इनकार पर युवती के अपहरण का केस, बरावन कला निवासी दानिश पर अपहरण का आरोप, दानिश बेटी को घर के बाहर बुलाकर ले गया- पिता, हिंदू संगठनों ने थाना घेरा,अपहरण की धारा में केस, मामले की जांच और युवती की तलाश में जुटी पुलिस, लखनऊ के दुबग्गा थाना इलाके की घटना

 

➡️लखनऊ, किरायेदार बनकर आए बदमाश ने लूटी चेन, परिवहन उपनिरीक्षक की पत्नी की चेन लूटी, कमरा किराए पर लेने के बहाने घर पहुंचा था, जानकीपुरम की सीता विहार कॉलोनी में लूट

 

➡️दिल्ली, दिल्ली विधानसभा में आज पुष्पांजलि समारोह, वीर विट्ठलभाई झावेरभाई पटेल की 153वीं जयंती, शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भी कार्यक्रम, आज दोपहर 1 बजे होगा पुष्पांजलि समारोह, विधानसभा के पुराने सचिवालय परिसर में आयोजन

 

➡️लखनऊ, यूपी में आज भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर में रेड अलर्ट, सीतापुर,रामपुर,बरेली में रेड अलर्ट, पीलीभीत,शाहजहांपुर में भी रेड अलर्ट, 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लखनऊ, बस्ती, गोंदा में ऑरेंज अलर्ट, सिद्धार्थनगर,बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट, हरदोई,बाराबंकी,बिजनौर में भी चेतावनी, कई जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका, बाढ़ की संभावना को लेकर सरकार अलर्ट, खराब मौसम में बाहर न निकलने की अपील

 

➡️लखनऊ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आज प्रेसवार्ता, दोपहर 1 बजे अखिलेश यादव करेंगे प्रेसवार्ता

 

➡️लखनऊ, SBI बैंक की सभी शाखाएं आज खुली रहेंगी, ग्राहक के लिए आज खुली रहेगी SBI बैंक

 

➡️प्रयागराज, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज प्रयागराज दौरा, LJP रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं चिराग पासवान, प्रयागराज से चुनावी अभियान का आगाज की तैयारी, शाम 4 बजे परेड मैदान में होगा युवा बोले तो कार्यक्रम, कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे चिराग पासवान, पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने दी जानकारी

 

➡️झांसी, भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, ट्रक की टक्कर से महिला, किशोरी की मौत, ऑटो खराब होने के बाद पैदल जा रही थीं दोनों, बबीना के टूका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा

 

➡️बिहार, बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, VRS की मंजूरी के बाद नई जिम्मेदारी, विनय कुमार बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त, सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी

 

➡️उन्नाव, बारिश के कारण गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर व्यक्ति की मौत, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आसीवन क्षेत्र के रसूलाबाद गांव की घटना

 

➡️बहराइच, बहराइच में हादसे में सिपाही की मौत, ड्यूटी से कमरे पर लौट रहा था सिपाही, रास्ते में गिरे पेड़ से टकराई बाइक, बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरा सिपाही, इलाज के दौरान सिपाही की मौत, कोतवाली देहात क्षेत्र के जेल रोड की घटना

 

➡️बहराइच, टीनशेड पर टूटकर गिरा बिजली का खंभा, खंभा गिरने से टीनशेड और दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोरी की मौत, फखरपुर थाना क्षेत्र के खपुरवा की घटना

 

➡️बहराइच, खेलते वक्त हादसे का शिकार हुई मासूम, खौलती कढ़ाई में जा गिरी 2 वर्षीय बच्ची, हादसे में बुरी तरह झुलसी मासूम रागनी, खैरीघाट थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा का मामला

 

➡️बहराइच, लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, नेपाली क्षेत्रों से छोड़े जा रहे पानी से बढ़ी चिंता, सरयू और घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

 

➡️रायबरेली, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने कार, चालक को हिरासत में लिया, बछरावां क्षेत्र के चुरुवा बाईपास की घटना।

 

➡️लखनऊ, बदले मार्ग से नहीं चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने आदेश वापस लिए, गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य रद्द, छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर के बीच कार्य होना था, ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग के लिए कार्य प्रस्तावित था, कार्य रद्द होने के बाद ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी स्थगित, शॉर्ट टर्मिनेशन,ओरिजिनेशन के आदेश भी रेलवे ने रद्द किए, ट्रेनों के पुनर्निर्धारण संबंधी पहले जारी आदेश भी स्थगित

 

➡️लखनऊ, 5 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से बचाया, ट्रेन में जांच के दौरान नाबालिग बच्चों को बचाया, बच्चों को मजदूरी के लिए अहमदाबाद ले जाने का मामला, अयोध्या कैंट और लखनऊ के बीच ट्रेन में कार्रवाई, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,आरपीएफ ने बरामद किया, पांचों नाबालिग बच्चों को टीम ने सुरक्षित बचाया, बच्चों के साथ मौजूद एक व्यक्ति गिरफ्तार, मजदूरी कराने के लिए ले जाने का आरोप

 

➡️लखनऊ, हर स्कूल में बनेगी परिवहन सुरक्षा समिति, कोर्ट की सख्ती के बाद बनेगी परिवहन सुरक्षा समिति, बैठक में कमिश्नर ने आदेशों की समीक्षा भी की, हर विद्यालय में समिति गठित करने के निर्देश, वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के मानकों पर प्रोफार्मा बनेगा, वाहनों की जांच कर नियमित रिपोर्ट तैयार करेगी समिति, परिवहन और पुलिस विभाग को जांच रिपोर्ट देनी होगी

 

➡️लखनऊ, जाली दस्तावेज से फास्टैग बनवाने का मामला, फर्जी फास्ट टैग से टोल पार करने का खुलासा, 5 करोड़ रुपए से अधिक की लगाई गई चपत, अबतक 142 गाड़ियों से 5 करोड़ की चपत लगाई, आरटीओ ने 3 अप्रैल को थाने में कराया था केस, सरोजिनी नगर थाने में कराया था मुकदमा दर्ज, केस दर्ज होने के बाद एसटीएफ कर रही है जांच, एसटीएफ ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, एसटीएफ ने इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा मारा था, STF ने डीवीआर, सर्वर और दस्तावेज कब्जे में लिए थे, DVR,सर्वर को पुराना डाटा रिकवर के लिए लैब भेजा, सबूत मिटाने के लिए CCTV फुटेज से छेड़छाड़ की गई, सर्वर डाटा मिलने के बाद पता चलेगा कितनी गाड़ी निकली

 

➡️लखनऊ, जिला अदालत परिसर में मारपीट का मामला, वादी और वकीलों से मारपीट पर हाईकोर्ट सख्त, आरोपियों की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश, हलफनामे के साथ स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश, मामले की LIU रिपोर्ट भी पेश करने के निर्देश, अपर शासकीय अधिवक्ता को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश, 7 अक्टूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई, 21 जुलाई को जिला कोर्ट परिसर में हुई थी मारपीट, कैसरबाग स्थित जिला कोर्ट में हुई थी घटना, हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर की सुनवाई, 7 अक्टूबर को होगी मामले की सुनवाई

 

➡️आगरा, महिला से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, महिला के कुंडल लूट ले गया था बदमाश, पुलिस ने आरोपी अल्ताफ को अरेस्ट किया, 1 कुंडल, 18000 नगदी भी की गई बरामद, प्रयुक्त पल्सर, तमंचा कारतूस भी बरामद, थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने की कार्रवाई

 

➡️दिल्ली, दिल्ली में CEC आवास के बाहर प्रदर्शन, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों को लेकर जताया विरोध

 

➡️रायबरेली, महिला अस्पताल परिसर में लड़ाई का वीडियो, वार्ड बॉय पर तीमारदार को पीटने का आरोप, वीडियो में तीमारदार से मारपीट करता दिखा, शहर के महिला अस्पताल का बताया जा रहा

 

➡️रायबरेली, मामूली कहासुनी में जमकर खूनी संघर्ष, घात लगाकर बैठे दबंगों ने युवकों पीटा, मारपीट ने युवक दुर्गेश यादव हुआ घायल, अश्वनी मौर्य व दो अज्ञात युवकों पर आरोप, मिल एरिया थाना इलाके का पूरा मामला

 

➡️कानपुर, पनकी नहर का ओवरफ्लो बना आफत, आवास विकास-3 की सड़कें जलमग्न, पानी भरने से स्थानीय लोगों में रोष, पानी से भरी सड़क पर बैठकर हंगामा, MLA नीलिमा कटियार मौके पर पहुंचीं, अधिकारियों से जलनिकासी की जानकारी ली, समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए

 

➡️बरेली, 1 करोड़ 25 लाख की GST चोरी का खुलासा, पहचान छुपाकर रहता था आरोपी लक्ष्मी नारायण, 18 नवम्बर 2025 में दर्ज हुआ था मुकदमा, आरोपी ने फर्जी तरीके से लिया था आरटीसी क्लेम, कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार से गिरफ्तारी

 

➡️एटा, 24 वर्षीय युवक ने घर में खुद को मारी गोली, संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने की आत्महत्या, खून में लथपथ देख परिजनों में मचा हड़कंप, मृतक आदित्य के सुसाइड की पड़ताल जारी, कोतवाली नगर क्षेत्र के नई बस्ती की घटना

 

➡️बरेली, CNG वाहन से तेज आवाज के साथ गैस लीक, पुलिस ने पुल पर आवागमन को कराया बंद, लीकेज को ठीक कर आगे बढ़ाया गया वाहन, कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक पुल का मामला

 

➡️मेरठ, सिपाही शुभम तोमर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, आरोपी सिपाही के निलंबन के लिए रिपोर्ट भेजी गई, फुटबॉल खिलाड़ी किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मेरठ, आगरा के होटलों में संबंध बनाने का आरोप, स्नैपचैट से दोस्ती कर किशोरी से बनाये शारीरिक संबंध, मेरठ निवासी सिपाही शुभम तोमर आगरा में है तैनात, सिपाही ने भी किशोरी पर लगाया था हनीट्रैप का आरोप, SSP से शिकायत के बाद जांच सीओ को सौंपी थी, सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ मुकदमा दर्ज

 

➡️श्रावस्ती, चार दिन की मूसलाधार बारिश से श्रावस्ती बेहाल, लगातार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, बिजली आपूर्ति और नेटवर्क व्यवस्था प्रभावित, फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका, बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा, तेज हवाओं के चलते जगह-जगह कई पेड़ गिरे, लगातार बिगड़ते हालात को देख प्रशासन अलर्ट

 

➡️अयोध्या, केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत, यश पेपर मिल में मिला इंजीनियर का शव, पानी साफ करने वाले केमिकल प्लांट से मिला, इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत से सनसनी, परिजनों का कंपनी के कुछ लोगों पर आरोप, अयोध्या कोतवाली के यश पेपर मिल का मामला l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *