स्वैग डांडिया नाइट्स में गरबा और डांडिया की धूम, 400 लोगों की रही शानदार मौजूदगी

दिल्ली से संवाददाता सागर की रिपोर्ट

 

स्वैग डांडिया नाइट्स में गरबा और डांडिया की धूम, 400 लोगों की रही शानदार मौजूदगी

 

नई दिल्ली। स्वैग डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। कार्यक्रम की आयोजक निधि गोयल, हीना ठाकुर, नीतू बत्रा और सोनिया गर्ग रहीं। आयोजकों के प्रयासों से कार्यक्रम में मनोरंजन, संस्कृति और सामाजिक मेलजोल का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और त्योहारों की खूबसूरती को दर्शाया। कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक प्रस्तुतियों और डांडिया की थाप ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर आयोजन की रौनक बढ़ाई। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक दिलदार हनी, इंटीरियर डिजाइनर पूजा शर्मा, श्रीमती सुनीता पांडे, गायक राहुल कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता विक्रम सिंह तथा महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता दलाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा कास्टिंग कैनवास, मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती सोनिया बत्रा और टैसल्स मेकओवर की भी विशेष उपस्थिति रही आयोजन के दौरान कुल 25 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *